निचार के ब्रुचा में बोलेरो हादसा, 2 की मौत 9 वर्षीय बेटी सहित एक व्यक्ति ने कूदकर बचाई जान

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, संदीप शर्मा भावानगर
किन्नौर के जिले के निचार खंड के पानवी संपर्क सड़क मार्ग पर ब्रूचा नामक स्थान पर बोलेरो केम्पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त। वाहन में 4 लोग सवार थे। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होते ही विपिन कुमार ने अपनी 9 साल बेटी के साथ छ्लांग लगा दी और जान बचा दी जबकि दो व्यक्ति वाहन के साथ पानवी खड्ड में जा गिरे, जिनकी मोके पर ही मौत हो गई है।

सूचना मिलते ही एसडीपीओ भाबा नगर व थाना प्रभारी पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे । गहरी खाई होने की वजह से शवों को रेस्क्यू करने में दिक्कत पेज आई जिसके कारण रात को शव को खाई से नहीं निकाला गया आज पुलिस व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर को एक युवक का शव तो खाई से निकालने में सफलता हासिल की जबकि दूसरे युवक का शव अभी तक नहीं मिल पाया है पुलिस पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा शव को खोजने के लिए तेजी से अभियान चलाया है। पुलिस की क्यूआरटी टीम भी घटना स्थल शव को तलाशने में जुटी है।

किन्नौर के एसपी एस आर राणा ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। बताया जा रहा है कि वाहन में सभी लोग बागंतू से पानवी में अपने गांव की ओर जा रहे थे कि दो युवक आधे रास्ते में ही अकाल मौत के मुंह समा गए।

हालांकि हादसे में एक व्यक्ति हादसा होते ही अपनी 9 वर्षीय बेटी सहित वाहन से छलांग लगाकर पूरी तरह सुरक्षित बच गया। लेकिन पानी गांव के 2 जवान युवक दो युवकों को क्या मालूम था कि बांगतू से वापिस अपने घर लौटते समय रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद उनके घर में मातम छाया हुआ है

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी में युवा कांग्रेस ने पॉवर स्प्रेयर से बाजार को मिनटों में कर दिया सेनेटाइज

Sun May 23 , 2021
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी कोरोना जैसी वैश्विक महामारी पूरे भारत में तेजी से फैल रही है, और इससे हमारा हिमाचल प्रदेश में भी अछूता नही है। इस महामारी से बचाव को आनी  व निरमण्ड क्षेत्र में इन दिनों गांव गांव में राजनीतिक दलों और विभिन्न संगठनों द्वारा सेनेटाईजेशन अभियान […]

You May Like

Breaking News