राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों को दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रकाश का यह पर्व खुशी एवं प्रसन्नता तथा बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर उजाले की विजय का प्रतीक है।

उन्होंने आशा जताई कि दीपावली का त्यौहार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि दीपावली का पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाएगा और आपसी स्नेह और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि दीपावली देश के प्रमुख त्यौहारों में से एक है और सभी क्षेत्रों एवं धर्मों के लोग इसे मनाते हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

अपने लिए और हमारे शिल्‍पकारों के लिए दीपावली को खूबसूरत बनाना

Sun Nov 15 , 2020
एप्पल न्यूज़, ब्यूरो भारत एक देश और उत्‍सवों का राष्‍ट्र है और यह शिल्‍प तथा सांस्‍कृतिक विविधता वाला राष्‍ट्र भी है। जब आप इन तीनों को एक साथ रखते हैं तो यह एक सतत उत्‍सव जैसा बन जाता है जो हमारी व्‍यक्गित सांस्‍कृतिक विधियों, सृजनात्‍कता के उत्‍साह और लोगों की जीविकाओं […]

You May Like

Breaking News