सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री ने श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरूद्वारा साहिब शिमला में नवाया शीश

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री गुरुद्वारा साहिब बस स्टैंड शिमला का दौरा किया और अपना शीश नवाया।

\"\"

मुख्यमंत्री को श्री गुरुद्वारा सिंह सभा प्रबन्धक समिति शिमला के अध्यक्ष जसविंदर सिंह द्वारा ‘सिरोपा’ भेंट किया गया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज सहित अन्य उपस्थित थे।

इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष और शहरी विकास मंत्री के साथ शिमला के माल रोड का दौरा किया और आम लोगों व पर्यटकों द्वारा फेस मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन किए जाने का जायज़ा लिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र होगा भी या नहीं आज कैबिनेट में होगा फ़ैसला

Tue Dec 1 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर मंगलवार 1 दिसंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में फ़ैसला लिया जाएगा। कैबिनेट की बैठक में फ़ैसला लिया जाएगा कि सत्र शिमला में बुलाया जाए या धर्मशाला में, या फ़िर सत्र को टाल दिया जाए। ये बात मुख्यमंत्री […]

You May Like

Breaking News