सूरत नेगी ने किया पूह के लाबरंग में 88 लाख की पेयजल योजना का शिलान्यास

5

एप्पल न्यूज़, पूह किन्नौर
हि0 प्र0 वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने किन्नौर जिला के पूह उप-मण्डल के तहत गा्रंम पंचायत लाबरंग में 87.98 लाख रू0 की लागत से संम्भर्धन किए जाने वाली तिसू से लाबरंग पेयजल योजना का शिलान्यास किया।
सूरत नेगी ने कहा कि इस योजना के जिर्णेद्वार/संम्भर्धन से लाबरंग गांव के लगभग 1390 लोग लाभान्वित होगें योजना के तहत तिसों पेयजल स्त्रोत से 18.5 किलोमीटर लम्बी पाईप लाईन बिछाई जाऐगी तथा 70 हजार लीटर क्षमता का एक पेयजल टैªक भी बनाया जाएगा। पेयजल योजना के आरम्भ होने से लाबरंग गांव की लम्बे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को भी निजात मिलेगी।

\"\"


सूरत नेगी ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेत्तृृव वाली प्रदेश सरकार प्रदेश के संन्तुलित विकास विशेषकर जनजातिय क्षेत्रों के विकास के प्रति वचनबद्व है। उन्होेेनें कहा कि गत तीन वर्षो के दौरान किन्नौर जिला मेें अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित हुआ है हाल ही में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिले के लिए करोडों रू0 की योजना की सौगात दी इस दौरान उन्होनें जिले के लिए करोडों रू0 के लागत से निर्मित विकास योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए।
इस अवसर पर पूह मण्डल अध्यक्ष सुभाष नेगी, गा्रंम पंचायत लाबरंग प्रधान अजय कुमार, जिला युवा मौर्चा के सचिव प्रमोद नेगी, पूह भाजपा मण्डल के उपाध्यक्ष हंरबस नेगी, सिंचाई जन स्वास्थय विभाग के अधिशषी अभियन्ता राम सैन नेगी भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

रिकांगपिओ में एक साथ 26 दुकानदार रेंडम सेम्पल में कोरोना पॉजिटिव, पूरा बाजार 48 घंटे के लिए सील

Wed Dec 9 , 2020
एप्पल न्यूज़, रिकाँगपिओ उप-मण्डलाधिकारी कल्पा डाॅ मेजर अवनींदर कुमार ने यहां बताया कि रिकांगपिओ स्थित बजार के दुकानदारों के 6 दिसम्बर को कोविड-19 के रैन्डम सेम्पल लिए गए थे। जिसमें रिकांगपिओ मुख्य बाजार से 26 दुकानदार कोविड पाॅजिटिव पाए गए।उन्होनें बताया कि कोविड-19 दिशानिर्देशों के अनुसार सम्पूर्ण रिकांगपिओं बाजार आगामी […]

You May Like

Breaking News