सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

शिमला पहुंचने पर अनिरुद्ध सिंहबोले जनता भाजपा के शासन से परेशान बनेगी कांग्रेस की सरकार

8
8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में सचिव का दायित्व मिलने के बाद बाद आज कसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह शिमला पहुँचे। शिमला पहुचने पर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में ढोल नगाड़ो के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में अनिरुद्ध सिंह को असम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस मौके पर अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सचिव बनने के बाद असम की जिम्मेदारी दी गई है। यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है जिसे पूरी मेहनत व ईमानदारी के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज जनता बीजेपी के शासन से तंग आ गई है अब असम में कांग्रेस की सरकार बनेगी। वह दो तीन दिनों में ही असम जाकर मैदान में डट जाएंगे और कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेंगे।
वन्ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि अनिरुद्ध को बहुत बड़ा दायित्व मिला है जो पार्टी के लिए गौरव की बात है। राठौर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की नाकामयाबी का ठीकरा अफसरशाही पर फोड़ा जा रहा है। अफसर भी सरकार के ही है इसलिए अगर मुख्यमंत्री की कमांड अगर उन पर नही है तो यह प्रदेश के लिए ठीक नही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कुल्लू में जिला परिषद के 62 व पंचायत समिति के 420 उम्मीदवार चुनाव मैदान में-डाॅ. ऋचा वर्मा

Wed Jan 6 , 2021
एप्पल न्यूज़, कुल्लू नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिला में जिला परिषद के 62 व पंचायत समितियों के लिए कुल 420 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा ने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच का आज आखिरी दिन […]

You May Like

Breaking News