IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

बधाई- SP शिमला और DFO पांवटा साहिब ने सादगी से लिए सात फेरे, गुपचुप हुआ विवाह- अब हर तरफ चर्चा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सिरमौर

एसपी शिमला IPS मोनिका भुटुंगरू विवाह के पवित्र बंधन में बन्ध चुकी हैं। मोनिका भुटूंगरु ने डीएफओ पांवटा साहिब IFS कुणाल अंग्रीश को अपना जीवन साथी चुना है। शनिवार को दोनों पवित्र अग्नि के सात फेरे लेकर एक हो गए।

दोनों अधिकारियों की शादी पांवटा साहिब के एक होटल में हुई। शादी में चुनिंदा मेहमानों को बुलाया गया था और मेहमानों के लिए सिरमौरी पकवान परोसे गए। शादी बेहद ही सादे अंदाज में हिंदू रीति – रिवाजों के अनुसार हुई।

दोनों को शुभ विवाह की बधाई

गौर हो कि आईपीएस मोनिका भुटुंगरू जिला लाहौल स्पीति की रहने वाली हैं और जिला चंबा की एसपी भी रह चुकी हैं। प्रोबेशन पीरियड के दौरान डॉ. मोनिका सिरमौर में बतौर सहायक पुलिस अधीक्षक ASP भी सेवाएं दे चुकी हैं। मोनिका पिछले एक सप्ताह सेबावकाश पर हैं। वह 16 फरवरी को वापस लौटेंगी।

वहीं उनके पति आईएफएस कुणाल अंगरिश तीन सालों से पांवटा साहिब के डीएफओ पद पर तैनात हैं।

दो आला अधिकारियों की हुई इस शादी की फोटो अब हर तरफ वायरल हो रही हैं। सादे अंदाज में जितनी गुपचुप ये शादी हुई अब उतनी ही तेजी से लोगों में चर्चा से ये जोड़ी हिट हो रही है। और लोग बधाई दे रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

अलविदा- लता मंगेशकर जी- सुर साम्राज्ञी- स्वर कोकिला ने देह त्यागी, आवाज हमेशा कानों में गूंजती रहेगी

Sun Feb 6 , 2022
एप्पल न्यूज, शिमला सुर साम्राज्ञी- स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर ने आज देह त्याग दी। भले ही वह अब हमारे बीच नहीं रही लेकिन उनकी आवाज हमेशा हमारे कानों में गूंजती रहेगी। 8 जनवरी से मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उपचाराधीन थी, लेकिन कल से उनकी तबियत बिगड़ी […]

You May Like

Breaking News