सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

रोहड़ू में 509 ग्राम चरस सहित शिमला खलीनी के 2 आरोपी गिरफ्तार

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रोहडू
जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना रोहड़ू की टीम ने चरस तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 मई 2026 को डिटेक्शन सेल उपमण्डल रोहड़ू की टीम गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के लिए मख्खीनाला क्षेत्र में मौजूद थी।

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर चिड़गांव की ओर से रोहड़ू आ रही एक मारुति 800 कार को जांच के लिए रोका गया।
स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने कार से 509 ग्राम चरस बरामद की। बरामदगी के बाद पुलिस थाना रोहड़ू में अभियोग संख्या 52/2026, दिनांक 18.05.2026, अधीन धारा 20, 25 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान 27 वर्षीय जितेन्द्र ठाकुर निवासी लोअर खलीनी, शिमला तथा 25 वर्षीय राजन ठाकुर निवासी साई कृपा सदन, लोअर खलीनी, शिमला के रूप में हुई है।
पुलिस थाना रोहड़ू द्वारा मामले की आगामी जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

SJVN ने NJHPS में बांध सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

Tue May 19 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने अवगत करवाया कि एसजेवीएन ने राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (एनडीएसए) के सौजन्य से नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन, झाकड़ी में बांध सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य बांध सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जोखिम न्यूनीकरण एवं आपदा पूर्व […]

You May Like

Breaking News