IMG_20250414_113426
IMG_20250414_113426
previous arrow
next arrow

मंडी जिला में 80.93 प्रतिशत रहा मतदान सराज ब्लॉक में सबसे अधिक रहा मत प्रतिशत

file_000000009ee061f79c7a6faba24452b9
file_00000000934c61f8b77af5384f2a351e
file_00000000a3d461f9a909a929a40f939d
file_00000000084461f99789bb98593b9788 (1)
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, मंडी

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि मंडी जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के प्रथम चरण में 190 पंचायतों में चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गए । पहले चरण में कुल 2,68,835 मतदाताओं में से   2,17,588 ने मतदान में भाग लिया, इनमें 1,12,362 महिला और  1,05,226 पुरुष मतदाता रहे।
 इस तरह मंडी जिला में प्रथम चरण में कुल 80.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल मतदान में महिलाओं का मत प्रतिशत 83.2 और पुरूषों का मतदान प्रतिशत 78.7 रहा । पहले चरण में विकास खंड सराज में सबसे अधिक मत प्रतिशत दर्ज किया गया। सराज में 88.13 प्रतिशत मतदान हुआ । यहां कुल 11875 मतदाताओं में से 10465 ने मतदान किया, जिनमें 5367 पुरूष तथा 5098 महिला मतदाता थे।
विकास खंड करसोग में 81.8 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 24608 मतदाताओं में से 20133 ने मतदान किया, जिनमें 10154 पुरूष तथा 9979 महिला मतदाता थे।
विकास खंड सुन्दरनगर में 83.82 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 34275 मतदाताओं में से 28731 ने मतदान किया, जिनमें 14036 पुरूष तथा 14695 महिला मतदाता थे।
उन्होंने बताया कि विकास खंड गोहर में 86.81 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 20375 मतदाताओं में से 17687 ने मतदान किया, जिनमें 8836 पुरूष तथा 8851 महिला मतदाता थे।
उन्होंने बताया कि विकास खंड बालीचौकी में 86.6 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 16513 मतदाताओं में से 14299 ने मतदान किया, जिनमें 7440 पुरूष तथा 6859 महिला मतदाता थे।
उन्होंने बताया कि विकास खंड सदर में 83.11 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 29219 मतदाताओं में से 24286 ने मतदान किया, जिनमें 11848 पुरूष तथा 12438 महिला मतदाता थे।
उन्होंने बताया कि विकास खंड द्रंग में 80.51 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 23356 मतदाताओं में से 18750  ने मतदान किया, जिनमें 9006 पुरूष तथा 9744 महिला मतदाता थे।
उन्होंने बताया कि विकास खंड चौंतड़ा में 73.4 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 22817 मतदाताओं में से 16744 ने मतदान किया, जिनमें 7485 पुरूष तथा 9259 महिला मतदाता थे।
उन्होंने बताया कि विकास खंड गोपालपुर में 74.97 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 31534 मतदाताओं में से 23641 ने मतदान किया, जिनमें 10815 पुरूष तथा 12826 महिला मतदाता थे।
उन्होंने बताया कि विकास खंड बल्ह में 83.73 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 32057 मतदाताओं में से 26842 ने मतदान किया, जिनमें 12897 पुरूष तथा 13945 महिला मतदाता थे।
उन्होंने बताया कि विकास खंड धर्मपुर में 72.31 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 22140 मतदाताओं में से 16010 ने मतदान किया, जिनमें 7342 पुरूष तथा 8668 महिला मतदाता थे।
कोरोना संक्रमित व्यक्तियों ने भी डाला वोट
चुनाव में 17 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों ने भी अपने मतधिकार का प्रयोग किया। इसे लेकर जिला प्रशासन ने पूरा इन्तजाम किया था।  विकास खंड करसोग में 9, सुंदरनगर में 3, बल्ह में 3 और धर्मपुर में 2 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों ने वोट डाला ।

Share from A4appleNews:

Next Post

पंचायत चुनाव- रामपुर बुशहर और निरमंड ब्लॉक में जानें कौन बना प्रधान और कौन उपप्रधान

Mon Jan 18 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज चुनावों के पहले चरण में राज्य की 1228 ग्राम पंचायतों के चुनाव शांति पूर्ण सम्पन्न हुए। इन चुनावों में 77.50% मतदान दर्ज किया गया। सर्वाधिक मतदान कुल्लू ज़िला के विकास खंड नगर की ग्राम पंचायत रिहाड़ा में 94% रिकॉर्ड किया गया। देश के प्रथम […]

You May Like

Breaking News