file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

दुनिया मे कोरोना संकट -जयराम सरकार हिमाचल को बनाएगी \”क्वारंटिन डेस्टिनेशन\” कांग्रेस बोली- खतरनाक निर्णय होगा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कोरोना वायरस ने एक ओर जहां पूरी दुनिया को घुटनों पर ला दिया है तो वहीं जयराम सरकार हिमाचल को क्वारन्टीन डेस्टिनेशन बनाने पर विचार कर रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 से प्रदेश को भारी नुकसान हुआ है।

\"\"

पर्यटन हिमाचल में बड़े व्यवसायों में से एक है और बड़ी आबादी पर्यटन व्यवसाय से जुड़ी है। अभी पर्यटन को शुरू होने में समय लग सकता है जिससे प्रदेश में लोगों की आजीविका खतरे में आ गई है। इसलिए प्रदेश सरकार एक योजना बना रही है कि प्रदेश में टूरिज्म की प्रॉपर्टी को प्रयोग में लाया जाए इसकी रूपरेखा अभी तैयार हो रही है।

ऐसे में कोरोना संकट काल में हिमाचल सरकार प्रदेश को क्वारंटाइन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने पर विचार कर रही है। अगर सरकार की यह योजना सिरे चढ़ती है तो देशभर से लोग हिमाचल में क्वारंटीन होने के लिए आ सकेंगे।

कांग्रेस ने किया विरोध बोले- खतरनाक निर्णय होगा

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के इस बयान पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश को देश के कोरोना प्रभावित लोगों को क्वारन्टीन सेंटर के तौर पर प्रस्तुत करना एक गलत ही नही बल्कि प्रदेश के लिए खतरनाक निर्णय सावित हो सकता है।
राठौर ने मुख्यमंत्री के इस प्रस्ताव पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि कांग्रेस को सरकार का यह निर्णय किसी भी स्तर पर मंजूर नही होगा। उन्होंने कहा है कि यह निर्णय प्रदेश में किसी भी माहमारी के लिए खुला न्योता होगा। उन्होंने कहा है कि कोरोना को लेकर प्रदेश की स्थिति सरकार से अभी ही नही संभल रही है,केविड डेस्टिनेशन से तो पूरे प्रदेश में ही इस माहमारी का भयंकर खतरा उत्पन्न हो जाएगा,जो संभले नही संभल पायेगा।
राठौर ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले चिन्ता का विषय है।सरकार इसे रोकने में कारगर सावित नही हो रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री का प्रदेश में टूरिज़म और होटल की विगड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए केविड 19 से प्रभावित लोगों को केविड डेस्टिनेशन के तौर पर प्रस्तुत करना एक बड़ा जनविरोधी निर्णय सावित होगा।
राठौर ने कहा है कि उन्होंने इस बारे होटेलियरस से भी चर्चा कर उनका मत जाना है।उनका कहना है कि वह न तो अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा से खेल सकते है न ही अपने कर्मचारियों से ही और न ही प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य से।उनका साफ कहना है कि इस प्रकार का कोई भी निर्णय उन्हें किसी भी स्तर पर मंजूर नही होगा।

उनका कहना है कि आखिर देश प्रदेश कोरोना से लड़ रहा है,ऐसे में कोरोना संक्रमित लोगों को वह अपने प्रदेश व होटलों में कैसे ठहरा सकतें है।
राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सलाह दी है कि उन्हें प्रदेश की समस्याओं पर स्वम् मंथन कर उसकी ब्यवहारिकता पर सोच समझ कर ही कोई निर्णय लेना चाहिए।उन्होंने कहा है कि उन्हें प्रदेश के लोगों को राहत देने के लिए केंद्र से विशेष आर्थिक मदद की मांग करनी चाहिए न कि प्रदेश को केविड डेस्टिनेशन बानने की।

Share from A4appleNews:

Next Post

आपदा की घड़ी में लाखों डिपो धारकों पर महंगाई की मार ना करे सरकार - छाजटा

Sun May 24 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाराज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में डिपो में मिलने वाली दालों और अन्य राशन की दरों में बढ़ोतरी कर रही है ! उन्होंने कहा की यह कदम उठाना सही नहीं है छाजटा ने कहा कि जहां राज्य सरकार को लाखों डिपो धारकों को राहत देने चाहिए वहां […]

You May Like

Breaking News