पंचायत चुनाव- रामपुर बुशहर और निरमंड ब्लॉक में जानें कौन बना प्रधान और कौन उपप्रधान

5
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज चुनावों के पहले चरण में राज्य की 1228 ग्राम पंचायतों के चुनाव शांति पूर्ण सम्पन्न हुए। इन चुनावों में 77.50% मतदान दर्ज किया गया। सर्वाधिक मतदान कुल्लू ज़िला के विकास खंड नगर की ग्राम पंचायत रिहाड़ा में 94% रिकॉर्ड किया गया। देश के प्रथम मतदाता 103 वर्षीय श्याम सरन नेगी ने कल्पा में मतदान किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने परिवार सहित अपनी ग्राम पंचायत मर मतदान किया। रामपुर बुशहर में भी पूरे उत्साह के साथ 12 ग्राम पंचायतों के चुनाव हुए। कई केंद्रों में रात 3 बजे तक मत गणना जारी रही। ग्राम पंचायत बाहली से प्रवीना प्रधान और कमलेश कुमार उप प्रधान चुने गए। इसी तरह जगोरी से किशोरी लाल प्रधान, हरदयाल उप प्रधान, डंसा से देश कुमार प्रधान और गुलज़ारी लाल उप प्रधान, दरकाली से गुलज़ारी लाल प्रधान और निजु राम उप प्रधान, देवनगर से अम्बिका देवी प्रधान और कपिल देव उप प्रधान, झाकडी से सुषमा प्रधान और विशाल मेहता उप प्रधान, काशपाट से पुष्पा देवी प्रधान और पन्ना लाल उप प्रधान, किन्नू से हेमराज प्रधान और शीशी राम उप प्रधान, कूट से रत्न सिंह प्रधान और नीतीश कुमार उप प्रधान, फ़ांचा से ललित कुमार प्रधान और प्रकाश चंद उप प्रधान, मशनू से विभा कुमारी प्रधान और हितेश उप प्रधान, सराहन से अनु प्रधान और सोहन पंटू उप प्रधान(सर्वसम्मति से) चुने गए।
वहीं निरमण्ड विकास खंड की सरघा पंचायत से लता प्रधान और जीवा नन्द उप प्रधान, तुनन पंचायत से चंद्रा देवी प्रधान और पुने राम उप प्रधान, बाड़ी धार से कला देवी प्रधान और गोविंद राम उप प्रधान चुने गए। जवागी से रोशना देवी प्रधान और रणजीत सिंह उप प्रधान, निशानी से गुरदयाल सिंह प्रधान और रूप लाल उप प्रधान, लौट से कला देवी प्रधान और सुरेश कुमार उप प्रधान, शिल्ली से जोगिंद्र सिंह प्रधान चुने गए।

Share from A4appleNews:

Next Post

पंचायत चुनाव- पहले चरण में भाजपा को मिला प्रचंड समर्थन, अर्की की 24 पंचायतों में 19 प्रधान और 17 उप प्रधान भी हमारे -सुरेश कश्यप

Mon Jan 18 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने शिमला में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कल पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण में हिमाचल प्रदेश में 1228 पंचायतों में चुनाव हुआ जिसमें से 904 सीटों पर भाजपा समर्थित प्रधान चुनकर आए। इसी प्रकार प्रकार […]

You May Like

Breaking News