सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

बिलासपुर में ट्रक मे पकड़ी 450 पेटी शराब

एप्पल न्यूज़, सुरेन्द्र जम्वाल बिलासपुर

सिटी पुलिस ने एक ट्रक में लदी करीब 450 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह शराब बद्दी से घुमारवीं की तरफ ले जाई जा रही थी। जानकारी के अनुसार वीरवार शाम करीब साढ़े 8 बजे सिटी पुलिस चौकी की एक टीम प्रभारी चमल ठाकुर की अगुवाई में शहर में गश्त कर रही थी।

वैटर्नरी चौक के पास पहुंचने पर पुलिस टीम ने एक ट्रक को नैशनल हाईवे के किनारे खड़ा हुआ पाया। पुलिस टीम जब ट्रक के पास गई तो ट्रक का चालक पुलिस कर्मियों को देख कर ट्रक से उतर कर भागने लगा लेकिन पुलिस कर्मियों ने उक्त ट्रक चालक को मौके पर ही दबोच लिया।

ट्रक चालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि ट्रक में शराब लदी हुई है और उसे वह बद्दी से घुमारवीं की तरफ ले जा रहा है। वहीं सिटी पुलिस चौकी के प्रभारी चमन ठाकुर ने बताया कि ट्रक चालक के अनुसार ट्रक में करीब शराब की 450 पेटियां हैं। जांच करने पर बरामद शराब सेल फॉर चंडीगढ़ पाई गई है, जिसे हिमाचल में नहीं बेचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि शराब को कब्जे में लेकर ट्रक चालक के विरूद्ध केस दर्ज किया जा रहा है। डीएसपी मुख्यालय संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

ग्रामीण विकास के लिए पंचायती राज प्रतिनिधियों को मिलेगी हर संभव मददः सीएम

Fri Jan 29 , 2021
ग्रामीण विकास के लिए पंचायती राज प्रतिनिधियों को मिलेगी हर संभव मददः सीएमधर्मशाला में नवनिर्वाचित पंचायत राज प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कीएप्पल न्यूज़, धर्ममशाला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को देखते हुए प्रदेश सरकार उन्हें हर संभव मदद प्रदान करेगी […]

You May Like

Breaking News