सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

पहाडों की रानी शिमला में बर्फबारी का दौर शुरू

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

पहाड़ो की रानी शिमला में आज सुबह ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। शिमला शहर में यह साल 2021 का पहला हिमपात है। हालांकि सुबह बर्फ के तेज फाहों के साथ बर्फबारी की शुरुआत हुई लेकिन कुछ देर बाद यह दौर थम गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में 5 फरवरी तक मौसम खराब रहेगा। जिसमें ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिस की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में सुबह हुई हल्की बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आ गई है जिससे राजधानी शिमला में भी जमकर बर्फबारी की संभावनाएं बन गई है।

बता दे कि इस वर्ष जनवरी महीने में बर्फबारी न होने के कारण पिछले पंद्रह सालों का रिकॉर्ड टूटा है। ऐसे में फरवरी माह में बर्फबारी से किसानों व बागबानों को काफी लाभ होने वाला है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मानव भारती यूनिवर्सिटी फर्जीवाड़े को सरकार का सरक्षण, BJP नेताओं के बच्चे फर्जी डिग्री ले विदेशों में कर रहे नौकरी, हो CBI जांच- राणा

Thu Feb 4 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मानवभारती फर्जी डिग्री मामले में नया मोड़ आया है। कांग्रेस ने दोषियों को सरकार पर दोषियों को सरक्षण देने के आरोप लगाए हैं। भाजपा के नेताओ के बच्चे भी फर्जी डिग्री लेकर विदेशों में नौकरी कर रहे हैं। सरकार को युनिवर्सिटी की मान्यता रद्द करके मामले की […]

You May Like

Breaking News