IMG_20250414_113426
IMG_20250414_113426
previous arrow
next arrow

बद्दी में बुजुर्ग महिला की कनपटी पर रिवाल्वर रख कर लूटे गहने व नकदी, फेस वन में देर सांय हुई वारदात

file_000000009ee061f79c7a6faba24452b9
file_00000000934c61f8b77af5384f2a351e
file_00000000a3d461f9a909a929a40f939d
file_00000000084461f99789bb98593b9788 (1)
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, अनवर हुसैन बद्दी

बद्दी के हाउसिंह बोर्ड फेस एक में एक व्यापारी के घर में रिवाल्वर की नोक पर अज्ञात चोर सोने के जेवर व नकदी ले गए है। शुक्रवार देर सांय हुई इस घटना से यहां पर रहने वाले व्यापारी सहमे हुए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शुक्रवार सांय आठ बजे तीन नकाब पोश हाउसिंह बोर्ड के फेस एक के मकान नंबर चार में घुसते है। मकान में मौके पर मिली एक बुर्जग महिला के कनपटी पर रिवालवर रख कर उसके पुश्तैनी गहने व नकदी लेकर फरार हो गए है।

पडोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखने से पता चला है कि एक युवक सडक़ में खड़ा रहता है दूसरा दरवाजे पर और तीन लोग घर में घुसते है। एक कनपटी पर रिवालवर रखता है और दो लूटपाट करते है। महिला ने चोरों के चाबी दे दी और कहा कि वह गहने व नकदी ले जाओ लेकिन उसके जान बख्श दो। जिस पर जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

महिला का बेटा राजेश अग्रवाल इस दरौान चंडीगढ़ गया हुआ था। घर में और कोई नहीं था।
राजेश अग्रवाल ने बताया कि वह और उसके बेटा दस मिनट देरी से आए। अन्यथा यह लूटेर उनके साथ कुछ भी कर सकते थे। मां ने चोरों को बताया कि उसके बेटा आने वाला है जिसके चलते यह चोर जल्दी भाग गए अन्यथा यह और भी बड़ा नुकसान करते। चोर मां के पुशतैनी गहने, लाखों रुपये नकदी लेकर फरार हो गये।
राजेश अग्रवाल ने बताया कि चोर दिन के समय भी आए थे। उनके पड़ोसी ने उन्हें बताया भी था कि उसके घर में दिन के समय भी तीन अजनबी लोग निकले थे। लेकिन उस दौरान उसकी मां के साथ पड़ोस से एक अन्य महिला आई हुई थी। जिसके चलते हुए खाली हाथ लौट गए। शाम को जब घर पर कोई नहीं था तो यह दोबारा आए। यह पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी देखा गया है। आपको बता दें कि साल 2018 में भी ऐसा ही मामला हाउसिंग बोर्ड के फेस 3 में पेश आया था जहां पर एक व्यापारी के घर में बुजुर्ग महिला की कनपटी पर बंदूक रख लाखों का सामान चोर चोरी करके ले गए थे जिसमें आज दिन तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है और ना ही पुलिस चोरों को गिरफ्तार कर पाई है जिससे व्यापारी वर्ग के सभी लोगों में खासा रोष है और व्यापारियों का कहना है कि अगर पुलिस प्रशासन इस पर जल्द कोई बड़ी कार्रवाई नहीं करता है तो आने वाले समय में सभी व्यापारी अपनी दुकानों की चाबियां एसपी पति को सौंपकर बद्दी छोड़कर जाने को विवश हो जाएंगे
डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने 382 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चोरों को पकडऩे के लिए जाल बिछा दिया है। जल्द ही आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्य सरकार गद्दी समुदाय के विकास के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

Sat Feb 6 , 2021
एप्पल न्यूज़, पालमपुर प्रदेश सरकार गद्दी समुदाय के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और भेड़-पालन को और अधिक लाभदायक व्यवसाय बनाने के लिए नई योजनाओं की शुरूआत सुनिश्चित करेगी। यह बात आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला कांगड़ा के पालमपुर के बनूरी में हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन द्वारा आयोजित […]

You May Like