एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी राजेश शर्मा (HP:2000) को बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है।
राज्यपाल ने स्क्रीनिंग कमेटी की 20 अगस्त को हुई बैठक की सिफारिशों के आधार पर राजेश शर्मा को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (Additional PCCF) पद पर प्रोन्नत करने की अधिसूचना जारी की है।
वर्तमान में राजेश शर्मा CCF-cum-State Project Director एवं राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (SSA एवं RMSA), शिमला में सेवाएं दे रहे हैं।

उन्हें यह पदोन्नति प्रोफॉर्मा आधार पर State Deputation Reserve में Level-15 पे-मैट्रिक्स के तहत दी गई है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
सरकारी अधिसूचना के अनुसार राजेश शर्मा को इस प्रोन्नति का वास्तविक लाभ राज्य संवर्ग (Cadre) में वापसी पर मिलेगा।

इस आदेश पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन) कमलेश कुमार पंत (IAS) ने हस्ताक्षर किए हैं। आदेश की प्रतिलिपि केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई है।
इस प्रमोशन के साथ राजेश शर्मा प्रदेश के वन विभाग में और भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।







