IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

पहली से 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्र बिना परीक्षा परिणाम अगली कक्षा में प्रमोट, सरकार ने दी बड़ी राहत

6
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कोरोना वायरस से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन के दौरान हिमाचल सरकार ने पहली से नवीं और 11वीं कक्षा के लाखों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए अगली कक्षाओं में प्रमोट कर दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित हुए बिना विद्यार्थियों को अगली कक्षा में भेजने के शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। मंगलवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज व शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद इस प्रस्ताव को मंजूर किया गया। बीते सप्ताह हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस मामले को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई थी।
मंगलवार को सरकार ने गैर बोर्ड वाली कक्षाओं पहली से चौथी, छठी-सातवीं, नवीं और जमा एक कक्षा सहित बोर्ड परीक्षाएं देने वाले पांचवीं व आठवीं के विद्यार्थियों को भी प्रमोट करने का फैसला लिया है। उधर, 10वीं और जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद ही अगली कक्षाओं में भेजने का भी फैसला लिया गया है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि पहली से नवीं और 11वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का अभी समय नहीं है। ऐसे में इस संकट की घड़ी में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए उन्हें अगली कक्षाओं में प्रमोट करने का फैसला लिया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद- ऊना में 9 और तब्लीगी करीबी कोरोना पॉजिटिव, संख्या पहुंची 27

Tue Apr 7 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश के लिए मंगलवार को फिर बुरी खबर सामने आई है। प्रदेश के ऊना जिला में 9 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। ये सभी तब्लीगी जमात के करीबी लोग हैं और सभी ऊना जिला से हैं। नोडल ऑफिसर एसीएस RD धीमान ने पुष्टि करते हुए […]

You May Like

Breaking News