file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

कल्पा ने तोड़ा गर्मी का 28 साल का रिकॉर्ड, 1993 के बाद 21 फरवरी को पहुंचा 19 डिग्री तापमान

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
कल्पा में गर्मी ने फ़रबरी माह में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। कल्पा में इस बार फ़रबरी माह में रिकॉर्ड 19.0 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
21 फ़रबरी को कल्पा का अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 11 फ़रबरी 1993 में कल्पा का तापमान 18.0 डिग्री तापमान दर्ज़ किया गया था। लेकिन इस मर्तबा एक डिग्री ज्यादा के साथ तापमान ने फ़रबरी माह के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है।
इस बार पिछले सालों के मुकाबले किन्नौर में बर्फ़बारी भी कम हुई है। नतीज़तन तापमान ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।

मौसम केन्द्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि कल्पा में इस बार अधिकतम तापमान ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। जिसकी वजह एक तो प्रदेश में बारिश व बर्फ़बारी का सामान्य से कम होना है।
दूसरा पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान पर जब बादल छा जाते है तो तापमान में वृद्धि होती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रदेश सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए कृतसंकल्पः मुख्यमंत्री

Mon Feb 22 , 2021
एप्पल न्यूज़, मंडी प्रदेश की अर्थव्यवस्था में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान है तथा राज्य सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर है। सीएम जयराम ठाकुर ने जिला मण्डी के होटल राजमहल में आयोजित हिमाचल प्रदेश व्यापार मण्डल की बैठक को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा […]

You May Like

Breaking News