file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

सर्वदलीय बैठक के बाद सभी नेताओं ने रखे अपने पक्ष, कहा सत्र में खुलकर होनी चाहिए चर्चा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश में आने वाले कल से विधानसभा बजट सत्र का आगाज होने वाला है।इसे लेकर के तैयारियां जोरों पर है और सत्र शुरू होने से पहले सत्र की रणनीति बनाने के लिए पहले आज विधानसभा परिसर में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई इस बैठक में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ,माकपा विधायक राकेश सिंह और प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज शामिल रहे ।

प्रदेश मंत्रिमंडल के मंत्री सुरेश भारद्वाज ने जहां इस बजट सत्र के आगाज को लेकर अपना पक्ष रखा तो वही नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री प्रदेश सरकार पर इल्जाम लगाते नजर आए मुकेश अग्निहोत्री ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण काल में पूरी तरह से विफल रही है तो वहीं अब महंगाई का बोझ जनता के कंधों पर डाल दिया है और ऐसे में जो कर्जा प्रदेश सरकार ने लिया है उस कर्ज को लेकर अब जयराम ठाकुर नई बात कह रहे हैं कि यह कर उन्होंने पुराना कर हटाने के लिए लिया है।

वहीं माकपा विधायक राकेश सिंघा भी इस बैठक के बाद अपना पक्ष रखते नजर आए जहां उन्होंने कहा कि जब चर्चा के लिए मौका मिला है तो ऐसे में चर्चा खुलकर होनी चाहिए और उन सभी विषयों पर चर्चा होनी चाहिए जिसको लेकर के बार-बार सवालात किए जाते हैं ।

Share from A4appleNews:

Next Post

विशेष सुविधाओं से लैस 6 एंबुलेंस को CM ने दिखाई हरी झंडी

Thu Feb 25 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आईजीएमसी अस्पताल से विशेष सुविधाओं से लैस 6 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों के लिए एक-एक एंबुलेंस उपलब्ध करवाई गई है इन एंबुलेंस में गंभीर अवस्था के मरीजों को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करने […]

You May Like

Breaking News