file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

हिमाचल विधानसभा के कृत्य पर CM जयराम बोले- इस तरह की संस्कृति नही की जाएगी बर्दाश्त, राज्यपाल से की भेंट

6
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष द्वारा किये गए हंगामे के बाद स्थगित किए गए सत्र को पुनः बुलाये गया विधानसभा सत्र के बाद संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज द्वारा विपक्ष के नेता सहित ,सुंदर सिंह ठाकुर ,सतपाल रायजादा ,विनय कुमार ,व हर्षवर्धन चौहान को 20मार्च तक सदन की कार्यवाही से निलंबित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया । वन मंत्री राकेश पठानिया, मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ,खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग,सहित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी विपक्षी विधायकों के निलंबन के प्रस्ताव का समर्थन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल के साथ इस प्रकार का व्यवहार निंदनीय है। हिमाचल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। सदन के अंदर लड़ाई लड़नी चाहिए राज्यपाल के साथ इस प्रकार का व्यवहार नही होना चाहिए था। विपक्ष आज खीज में था जिसके बाद उन्होंने इस प्रकार के कृत्य को अंजाम दिया। कांग्रेस की जमीन खिसक गई है जिससे निराश होकर वह परेशान है।
हिमाचल में हुए चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। विपक्ष के नेता अपनी मर्यादा भूल गए है। इस प्रकार की संस्कृति हिमाचल की नही है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से भेंट की

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अन्य मंत्रियों सहित यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चैधरी और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

कार सेवा दल ने अग्नि पीड़ितों को बांटा राशन व राहत सामग्री

Sat Feb 27 , 2021
एप्पल न्यूज़, महेंद्र सिंह सैंजसैंज उप तहसील की रैला-दो पंचायत के सारी गांव में बीते दिनों हुए भीषण अग्निकांड में बेघर हुए परिवारों के लिए कार सेवा दल संस्था ने खाद्य सामग्री व अन्य जरूरत की चीजें आवंटित की । संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने बताया कि संस्था की […]

You May Like

Breaking News