IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल में चल रही है 440 वाट की सरकार, अब MC सोलन की बारी- टंडन

एप्पल न्यूज़, सोलन

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन से सोलन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी ने सोलन नगर निगम बनाने का सिर्फ वायदा किया था पर वर्तमान जयराम ठाकुर की भाजपा सरकार ने नगर निगम बनाकर दिखई।


उन्होंने कहा की कांग्रेस का काम केवल भ्रांतियां फैलाने का है और आज भी कांग्रेस केवल शहर और गांव की जनता को सोलन नगर निगम के विषय मे गुमराह कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा संकल्प लेती है कि नगर निगम सोलन के कार्य क्षेत्र में सामान्य विकास किया जाएगा हर घर नल जल पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सोलन नगर निगम को लेकर रविवार को अपना दृष्टि पत्र भी जारी करेगी, दृष्टि पत्र में जो भी बिंदु लिखे जाएंगे उनको संकल्प पत्र के रूप में मान्यता दी जाएगी।
कांग्रेस श्वेत पत्र की बातें करती है पर श्वेत पत्र केवल उस राजनीतिक दल को चाहिए होता है जिसका धरातल पर जनता के बीच विश्वास खत्म हो जाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में 440 वाट की सरकार चल रही है और अब नगर निगम सोलन में भी 440 वाल्ट की सरकार बनानी है जिससे विकास की गति बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कांग्रेसी नेताहीन एवं दृष्टिहीन राजनीतिक दल बनकर रह गया है, जब भी कांग्रेस सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार का बोलबाला बढ़ जाता है, पर जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का इन चुनावों में कोई भी असर नहीं रहेगा और देश को आम आदमी पार्टी के मॉडल के बारे में भी स्पष्टता नहीं हो पा रही है।
उन्होंने कहा कि चुनावों में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता होगी तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी जिसको लेकर भाजपा की समितियों का गठन हो चुका है।
उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है इसका स्पष्ट उदाहरण देश से 370 35a का हटना, राम मंदिर निर्माण होना है, इसलिए इन चुनावों में जो भी वायदे किए जाएंगे उनको भी पूरा किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर बुशहर क्षेत्र के भाजपा समर्थित पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से मिले

Thu Mar 25 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश सरकार राज्य के प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित विकास और जन कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और विशेषकर उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जो अभी तक किन्हीं कारणों से विकास के मामले में पीछे रह गए थे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां […]

You May Like

Breaking News