file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

17 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगें हिमाचल विधानसभा को संबोधित, 93 MLA व 11 MP होंगे शामिल

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश को अस्तित्व में आए हुए 50 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। प्रदेश इस वर्ष को स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मना रहा है इसके उपलक्ष्य में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 17 सितंबर को हिमाचल विधानसभा को सम्बोधित करेंगे। इसकी जानकारी विधानसभा अध्यक्ष ने दी।

विपिन परमार ने कहा कि हिमाचल के अस्तित्व के 50वर्ष पूर्ण हो गए है। हिमाचल सरकार 50 वर्षों के विकास की गाथाओं का अलग अलग कार्यकर्मो के माध्यम से व्याख्यान कर रही है। कोरोना के चलते यह कार्यक्रम पहले नही हो पाए। अब कोरोना के नियमो के अनुरुप ही कार्यक्रम किये जायेंगे।

इसी के अंतर्गत 17 सितंबर को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 11 बजे हिमाचल विधानसभा में संबोधन देंगे। उन्होंने कहा कि जो भी सदस्य विधान सभा के सदस्य रहे है उन्हें आमंत्रण दिया गया है। सभी अतिथियों के रहने का इंतजाम विधान सभा सचिवालय ने किया है।

इस कार्यक्रम को करने का उद्देश्य उन सभी महान विभूतियों को याद करने का है जिन्होंने हिमाचल के विकास की गाथा लिखी है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व दो राष्ट्रपति विधानसभा को संबोधित कर चुके हैं।
उन्होंने बताया कि कुल वर्तमान व निवर्तमान 93 MLA व 11 सांसदो ने कार्यक्रम में आने के लिए सहमति जताई है। आगन्तुको को आने की अनुमति नही दी गई है।
उन्होंने बताया कि विधानसभा के 96 कर्मी का आरटीपीसीआर टेस्ट होगा।

विपिन परमार ने बताया कि 12 बजे कार्यक्रम के बाद लाइब्रेरी हाल में वर्तमान व निवर्तमान विधायकों का सम्मान समारोह होगा जिसमें पूर्व के मुख्यमंत्री, नेता विपक्ष सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

बद्दी से लापता हुई बच्ची बिहार से बरामद, पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद परिजनों को सौंपा

Tue Sep 14 , 2021
एप्पल न्यूज़, बद्दी सोलन बद्दी से लापता हुई नाबालिग बच्ची को बिहार राज्य के नौगछिया जिले के रामपुर गांव से बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। 2 सितंबर को बद्दी से एक नाबालिग प्रवासी […]

You May Like

Breaking News