हिमाचल में व्यवस्था परिवर्तन शुरू, PWD- IPH से शुरुआत, अब स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था को करना होगा सुदृढ़ – सीमेंट प्लांट विवाद भी जल्द सुलझाएंगे- सुक्खू

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन शुरू हो चुका है और लोक निर्माण विभाग तथा आईपीएच के बाद अब स्वास्थ्य विभाग में व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी सरकार।

ये बात आज शिमला में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि सालों से चले आ रहे नियमों व व्यवस्था को परिवर्तित अथवा सुदृढ़ करने का कार्य शुरू किया जा चुका है और इसका नमूना आईपीएस व लोक निर्माण विभाग में टेंडर आवंटन में बांधी गई समय सीमा के रूप में देखा जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सीमेंट उद्योग और ट्रक ऑपरेटर की समस्या को लेकर आज शाम उद्योग मंत्री व सचिव के साथ वे स्वयं पाठक करेंगे और समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी ।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि प्रदेश में विभागों में सालों से चली आ रही व्यवस्था व कानूनों में उचित बदलाव कर उन्हें सशक्त बनाने की कोशिशें शुरू हो चुकी है और आईपीएस और लोक निर्माण विभाग मैं यह प्रक्रिया नजर आने लगी है।

उन्होंने बताया कि अब टेंडर आवंटन और आवंटित टेंडर पर कार्य शुरू करने के लिए समय सीमा तय की गई है ताकि जल्द से जल्द कार्य शुरू किए जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी प्रकार अब अन्य विभागों में स्वास्थ्य विभाग में व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के प्रयास जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमेंट उद्योग और ट्रक ऑपरेटर्स के बीच चल रहे विवाद को लेकर सरकार गंभीर है और आज शाम वे स्वयं उद्योग मंत्री व सचिवों से विशेष बैठक करेंगे ।

Share from A4appleNews:

Next Post

विक्रमादित्य सिंह ने किया कुल्लू में भूतनाथ पुल का निरीक्षण, ENC से मांगी रिपोर्ट- कमी पाई गई तो ठेकेदार के खिलाफ होगी कार्रवाई

Sat Jan 28 , 2023
एप्पल न्यूज़, कुल्लू लोक निर्माण तथा युवा सेवाएं  एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने  लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को कुल्लू स्थित भूतनाथ पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने  लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को कंसल्टेंट एजेंसी  के साथ 4 फरवरी को बैठक करने  के निर्देश दिये। […]

You May Like

Breaking News