सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

अग्निकांड- फागू के समीप चियोग बाजार जलकर राख, 7 दुकानें जली, आग बुझाने को नहीं मिला पानी जनता नाराज़

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, ठियोग

शिमला के फागु चियोग बाजार में बीती रात आग का तांडव देखने को मिला। रात करीब दस बजे लगी आग ने देखते ही देखते दर्जन भर दुकानों को अपनी चपेट में लेकर जलाकर राख कर दिया।

इस भयंकर आग से लाखों का नुकसान हुआ है, दमकल विभाग की गाड़ियो के देरी से पहुँचने व पानी की कमी से आग ज्यादा भड़की व बाजार जल गया।

जिसको लेकर सरकार व व्यवस्था के प्रति लोगों का गुस्सा नज़र आया। इस आग की भेंट बाजार की 7 दुकानें चढ़ गई जो जलकर राख हो गई।

सूचना के मुताबिक फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन आग से दुकानदारों को खासा नुकसान हुआ है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हादसा- शिमला में पानी लेकर जा रहे टैंकर ने महिला को मारी टक्कर, अस्पताल में मौत

Sun Jun 26 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला में एक महिला को पानी के टैंकर द्वारा टक्कर मारने का मामला सामने आया है। अब महिला ने अस्पताल में दम तोड़ा है। जानकारी के अनुसार विदुर लाल कंधारी पुत्र मनोहर लाल कंधारी निवासी कंधारी निवास, पुलिस लाइन कैथू शिमला ने मामला दर्ज करवाया है की […]

You May Like

Breaking News