file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

केजरीवाल के आग्रह पर दिल्ली को ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगा हिमाचल प्रदेश

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आग्रह को स्वीकार करते हुए दिल्ली को आॅक्सीजन की आपातकालीन आपूर्ति करने को सहमति प्रदान की है। कोविड-19 महामारी के संकट के कारण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आॅक्सीजन का भारी संकट चल रहा है।
नई दिल्ली के मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि दिल्ली मंे उत्पन्न स्थिति से हिमाचल प्रदेश काफी चिन्तित है और दिल्ली सरकार को हर सम्भव सहायता प्रदान करने में प्रदेश को प्रसन्नता होगी। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली सरकार के अधिकारी आॅक्सीजन की आपूर्ति का प्रबन्ध करने के लिए हिमाचल प्रदेश के उद्योग विभाग के अतिरिक्त निदेशक से सम्पर्क कर सकते हैं।
अरविन्द केजरीवाल ने इस उदारता के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।   

Share from A4appleNews:

Next Post

ऑक्सीजन न मिलने से रामपुर बुशहर में एक मरीज की मौत, तीमारदारों ने लगाए आरोप

Mon Apr 26 , 2021
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर एक तरफ तो हिमाचल सरकार दिल्ली के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति कर वाहवाही लूटी रही है तो वहीं दूसरी ओर राजधानी से महज 133 किलोमीटर दूर ऑक्सीजन न मिलने से मरीज की जान चली गई। इस घटना ने प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल कर […]

You May Like

Breaking News