कुल्लू में आनी के सभी आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में विभिन प्रकार की दवाइयां उपलब्ध, कमी दूर- डॉ.राजेन्द्र

एप्पल न्यूज़, आनी
आनी उपमंडल के अंतर्गत आने वाले लगभग सभी आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध है ! लोगों से आग्रह है कि जरूरत पड़ने पर नजदीकी आयुर्वेदिक स्वाथस्य केंद्र में जाकर निशुल्क दवाइयां लें! पिछले कुछ दिनों में दवाइयों की कमी चल रही थी ! जिस कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा परतु अब ऐसी कोई परेशानी नहीं होगी।

आनी के उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार ने ये जानकारी देते हुए कहा कि इस कोरोना काल में बिना मास्क व सोशल दूरी का खास ध्यान रखें ! बिना किसी बीमारी में दवाइयां स्टोर करने की जरूरत नहीं है ! केवल जरूरत पड़ने पर ही दवाइयां लें !

डॉ राजेन्द्र कुमार ने कहा कि आयुष विभाग इस कोरोना काल में शुरू से फ्रंटलाइन वॉरियर्स के रूप अपनी सेवाएं देता आ रहा है और आगे भी सेवाएं देने को तैयार है ! हाल ही आयुष विभाग आनी ने कोरोना काल में कोरोना पॉजिटिव व होम आइसोलेट मरीजों को आयुष काढ़ा उपलब्ध कराने की मुहीम चलाई है! अभी तक भी आनी उपमंडल में आने वाले कोरोना पॉजिटिव व होम आइसोलेट मरीजों को अश्वगंधा चूर्ण /अरिष्ट व आयुष काढ़ा उपलब्ध करवा चुके है!
उन्होंने लोगों से अपील की है कि मास्क पहने, साबुन से बार बार हाथ धोएं, सामाजिक दूरी का ध्यान रखें , फालतू घर से बाहर निकलने से परहेज करें , अपनी बारी पर कोरोना वेक्सीन जरूर लगाएं !

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में कोविड-19 प्रबंधन के लिए चार कमेटियां गठित, निपुण जिंदल देखेंगे मीडिया

Thu Apr 29 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलाप्रदेश में कोविड-19 के मामलों पर निगरानी के लिए चार कमेटियों का गठन किया गया है। आपदा प्रबंधन के अंतर्गत गठित राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य सचिव ने इन समितियांे के गठन को स्वीकृति प्रदान की है जिनमें लाॅजिस्टिक कमेटी, कोविड-19 रोगी एवं एंबुलेंस प्रबंधन समिति, […]

You May Like

Breaking News