सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

कोरोना महामारी से बचाव को आगे आया भाजयूमो मण्डल आनी, जिला अस्पताल कुल्लू में किया रक्तदान शिविर का आयोजन

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए भाजयूनो मण्डल आनी भी सक्रिय रूप से आगे आया है।भाजयुमो मण्डल आनी के जुझारू अध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से भाजयुमो के कार्यकर्ता कोबिड 19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर ,गांव गांव में जन जागरूकता अभियान छेड़ रहे हैं, और कार्यकर्ताओं द्वारा गाँव को सेनेटाइज भी किया जा रहा है और लोगों को मास्क व सेनेटाइजर भी बांटे जा रहे हैं।

हरीश शर्मा ने बताया कि भाजयुमो मण्डल आनी द्वारा पिछले दिनों नागरिक चिकित्सालय आनी व निरमण्ड में भाजयूमो जिलाध्यक्ष नवल नेगी के निर्देशानुसार ,बिधायक किशोरीलाल सागर की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर लगाए गए, जिसमें अस्पताल में दाखिल मरीजों व तीमारदारों तथा अस्पताल स्टॉफ को फल , मास्क व सेनेटाइजर वितरित किये गए।इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लोगों को कोबिड वैक्सीन लगाने के लिए भी प्रेरित किया।भाजयूमो अध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान रोगियों को खून की कमी से न जूझना पड़े, इसके भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रक्तदान के लिए तत्पर है ।और इस दिशा में जिला अस्पताल कुल्लू में मंगलवार को
प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकर व जिलाध्यक्ष नवल नेगी के निर्देशानुसार रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें आनी युवा मोर्चा के 10 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर, देश व समाजहित के
लिए अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है, जो दूसरों के लिए एक प्रेरणा है। इस मौक़े पर भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष हरीश शर्मा ने स्वयं भी रक्तदान किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

डाॅ. साधना ठाकुर ने युवाओं से किया रक्तदान का आग्रह

Wed May 12 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलाहिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्राॅस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डाॅ. साधना ठाकुर ने लोगों से विशेषकर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के युवाओं, जिन्हें अभी कोरोना वैक्सीन लगनी है, से रक्तदान का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से पहले किया गया रक्तदान कई बहुमूल्य जीवन […]

You May Like

Breaking News