SDM आनी चेत सिंह ने कोविड से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ की बैठक कहा- प्रशासन सजग लोग करें सहयोग और प्रोटोकॉल भी मानें

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow


निरमंड खंड के अधिकारियो को वर्चुअल माध्यम से दिए दिशा निर्देश

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी,

एसडीएम चेत सिंह ने कोविड 19 से निपटने के लिए शनिवार को एसडीएम सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। जबकि निरमंड खंड के अधिकारियों को एसडीएम ने इस बारे में वर्चुअल माध्यम से दिशा निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों से बिभिन्न मामलों पर फीडबैक लिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से ऑक्सीजन आपूर्ति पर चर्चा की। साथ ही उपमंडल के अस्पतालों में उपलब्ध सिलेंडरों में ऑक्सीजन आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए कहा।


उन्होंने कहा कि उपमंडल में ऑक्सीजन आपूर्ति में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग को भी तलाशा जा रहा है। विभिन्न निजी या सरकारी संस्थानों में जहां ऑक्सीजन सिलेंडर हैं, उन्हें भी चिन्हित किया जाएगा ताकि आवश्यकता के समय ऑक्सीजन सिलेंडर को प्रयोग में लाया जा सके।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि यदि किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु होती है तो उसके दाह संस्कार के लिए भी प्रशासन सजग है। ऐसे मामलों पर प्रशासन की पूरी नजर रहेगी और सरकार के दिशा निर्देशों के तहत दाह संस्कार किया जाएगा। इस कार्य के लिए उन्होंने नेहरु युवा केंद्र और युवक मंडलों से भी सहयोग की अपील की। उन्होंने कोरोना से निपटने के लिए उपमंडल में उपलब्ध एम्बुलेंस और अन्य उपलब्ध वाहनों पर भी अधिकारियों से चर्चा की। एसडीएम चेतसिंह ने 18 से 44 साल तक के लोगों को 17 मई से लगने वाली वैक्सीनेशन पर कहा कि, बिना पंजीकरण, टाइम स्लॉट और शेडयूल के लोग वैक्सीनेशन सेंटर पर न जाएं।

Share from A4appleNews:

Next Post

ब्रेकिंग- हिमाचल में विवाह के लिए बारात, मैरिज पैलेस, हाॅल, टेंट, कैटरिंग, डीजे/बैंड सब बन्द, करनी ही है तो घर मे करो 20 लोगों के बीच

Sat May 15 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में यहां आयोजित राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की गई और कोविड-19 के मामलों में हो रही वृद्धि पर चिंता व्यक्त की। इस वायरस के संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए मंत्रिमण्डल ने […]

You May Like

Breaking News