हिमाचल सरकार ने निजी अस्पतालों में कोरोना उपचार के लिए किए “रेट फिक्स”, 800 से 9000 रुपये प्रतिदिन खर्चने होंगे

5
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

प्रदेश सरकार मौजूदा संस्थानों में बिस्तरों की क्षमता में वृद्धि करेगीः मुख्यमंत्री

एप्पल न्यूज़, शिमला
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने राज्य में कोविड-19 के मामलों में हो रही तीव्र वृद्धि के दृष्टिगत मौजूदा संस्थानों में बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने और कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए अस्थायी अस्पतालों का निर्माण करने का निर्णय लिया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने कोविड-19 से निपटने के लिए राज्य के भीतर और बाहर के निजी अस्पतालों को शामिल कर उनकी सेवाएं लेने का निर्णय लिया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रोगियों को इलाज करवाने में कोई भी असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार ने रोगियों को दी जा रही सुविधाओं के अनुसार निजी अस्पतालों के लिए शुल्क निर्धारित किए हैं।

उन्होंने कहा कि साधारण बिस्तर के लिए प्रतिदिन 800 रुपये प्रति बिस्तर, जबकि आॅक्सीजन युक्त बिस्तर के लिए 4000 रुपये प्रतिदिन निर्धारित किये गये हैं। सरकार ने राज्य के भीतर और बाहर के निजी अस्पतालों को कोविड-19 रोगियों के लिए 9000 रुपये प्रतिदिन प्रति आईसीयू बिस्तर प्रदान करने का भी निर्णय लिया है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि इससे कोविड-19 के रोगियों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी और उन्हें बिस्तरों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमित मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक स्थानों तक पहुंचाने के लिए डेड बाॅडी वैन उपलब्ध करवाएगी ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।   

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्य में अब तक 1,24,434 व्यक्ति कोरोना महामारी से जंग जीतकर हुए स्वस्थ

Wed May 19 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलाराज्य में अब तक 1,24,434 व्यक्ति कोरोना महामारी से जंग जीतकर स्वस्थ हो चुके हैं और रिकवरी दर 75.5 प्रतिशत है। यह जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां दी।उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 161072 लोग कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने […]

You May Like