file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

ब्लैक फंगस को लेकर IGMC प्रशासन अलर्ट, 4 डॉक्टरों की कमेटी बनाई

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

देश में बढ़ रहे कोरोना पीड़ित और ठीक हो रहे मरीजों में “ब्लैक फंगस” के मामलों को देखते हुए शिमला आईजीएमसी प्रशासन भी अलर्ट हो गया है और चार डॉक्टर की कमेटी भी इसके लिए बना दी गई है हालांकि अभी हिमाचल प्रदेश में ब्लैक फंगस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है लेकिन एहतियात के तौर पर प्रशासन ने पहले ही तैयारी करनी शुरू कर दी है।

आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक जनक राज ने बताया कि आईजीएमसी प्रशासन ने ब्लैक संगत को ध्यान में रखते हुए 4 डॉक्टर जिसमें आंख ,ईएनटी, डेंटल और माइक्रो लॉजी विभाग के डॉक्टर की कमेटी बनाई है ताकि इस तरह के मरीजों का समय पर ईलाज किया जा सके।
शिमला आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ जनक राज ने बताया कि अस्पताल में वेंटिलेटर की कोई कमी नहीं है। आईजीएमसी में अब वेंटिलेटर की संख्या 120 हो गई है।

फिलहाल 32 मरीजों का वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा है।5-10 वेंटिलेटर को हमेशा रिजर्व में रखा गया है ताकि आपातकाल की स्थिति में मरीज के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सके।सरकार लागातार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का काम कर रही है ताकि मरीजों की जान को बचाया जा सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

कोविड सुविधाओं की हर जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध

Wed May 19 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि विभाग द्वारा कोरोना महामारी के आरम्भ से ही जिलावार कोरोना टेस्टों की संख्या, लंबित टेस्ट परिणाम, टेस्टों के प्रकार, कोविड पाॅजिटिव मरीजों की संख्या, कोरोना माहमारी से होने वाली दुःखद मौतों की संख्या आदि की विविध जानकारी के साथ दैनिक मीडिया बुलेटिन […]

You May Like

Breaking News