file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

आनी विधायक ने कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके लोगों से की मुलाकात, किट वितरित की

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर ने आनी खण्ड में कोरोना संक्रमण के चलते होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों और कोरोना से जंग जीत चुके परिवारों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।

विधायक किशोरी लाल सागर ने आनी की तलूणा पंचायत के समौली गांव में, आनी कस्बे में और लझेरी पँचायत के डीम गांव सहित लढागी, बुछैर आदि गांवों में करीब 3 दर्जन परिवारों को सरकार की ओर से दी जाने वाले सेनेटाइजर, काढा,थरमामीटर, दवाइयों और जरूरी दिशा निर्देश की बुकलेट से भरी एक किट वितरित की।विधायक किशोरी लाल सागर ने बताया कि इसके अलावा उन्होंने अपनी ओर से सभी कोरोना संक्रमित परिवारों को रिफाइंड तेल, चीनी, दलिया और साबुन की एक एक किट भी भेंट की।

विधायक किशोरी लाल सागर ने आनी विधानसभा क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाया कि इस संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार और वे खुद जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।।उन्होंने सभी लोगों से सावधान रहने और स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

आदर्श युवा मण्डल लामिसेरी ने बाबड़ी को किया साफ

Mon May 31 , 2021
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी विकास खण्ड आनी की ग्राम पंचायत के लामिसेरी गांव के आदर्श युवक मंडल ने सफाई अभियान छेडा।अभियान के तहत आदर्श युवक मण्डल लामिसेरी के युवाओं ने गांव के एकमात्र प्राचीन एवं प्राकृतिक जल स्रोत  बाबड़ी की साफ सफाई की। आदर्श युवक मण्डल के सचिव विजय […]

You May Like

Breaking News