file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

पंचतत्व में विलीन हुए हरदिल अज़ीज बागवानों के हितैषी “नरेंद्र बरागटा”

5
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कोटखाई

हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व बाग़वानी मंत्री व वर्तमान में विधायक व मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव टेहटोली में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में मंत्री सुरेश भारद्वाज, राकेश पठानिया सहित पार्टी के कई नेता, कार्यकर्ता और शुभचिंतक शामिल हुए। नरेन्द्र बरागटा अमर के नारों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि वर्तमान सरकार में मुख्य सचेतक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र बरागटा के जाने से  संगठन, सरकार एवं ऊपरी शिमला के बागवानी क्षेत्र जिसके लिए नरेंद्र बरागटा ने हमेशा संघर्ष किया और उनका ऐसे समय में जाना पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

बरागटा का जाना पूरे प्रदेश के लिए बड़ा नुकसान है उन्होंने पार्टी के विभिन्न दायित्वों का समय समय पर निर्वहन किया है और जिस काम को उन्होंने करने का प्रण लिया उसे पूरा किया।
सरकार में भी उन्होंने कई बार मंत्री के रूप में प्रदेश के बागवानों की सेवा की, स्वास्थ्य मंत्री एवं शिक्षा मंत्री  और विभिन्न दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन किया।

उन्होंने कहा कि आज जुब्बल, नावर एवं कोटखाई क्षेत्र के लिए लिए भी यह बहुत बड़ी क्षति है। नरेंद्र बरागटा ने हमेशा जनता की सेवा की है और अभी समस्याओं का समाधान किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

NHM समिति के तहत सेवाए दे रहे कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी बंद करे हिमाचल सरकार- निगम भंडारी

Sun Jun 6 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन समिति के अंतर्गत संवीदा कर्मचारी कोविड जैसी महामारी में अपनी जान जोखिम में डाल कर हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में आज करीब 1800 संवीदा कर्मचारी कार्य कर रहे है, लेकिन हिमाचल की भाजपा सरकार द्वारा […]

You May Like

Breaking News