IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

जिला परिषद चमियाना लता वर्मा ने जानी ग्राम पंचायत गुम्मा समस्याएं, जल्द सुलझाने का दिया आश्वासन

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

करोना महामारी के नाजुक दौर में शनिवार को चमीयांना वार्ड से जिला परिषद सदस्य लता वर्मा ने विकासखंड मशोबरा के अंतर्गत पड़ने वाली ग्राम पंचायत गुम्मा का दौरा किया। ग्राम पंचायत गुम्मा के प्रधान मदन दास उप प्रधान हरीश वर्मा , सभी वार्ड सदस्यों एवं उपस्थित अन्य सभी लोगों द्वारा लता का स्वागत किया गया। उसके बाद प्रधान ग्राम पंचायत गुम्मा मदन दास ने ग्राम पंचायत गुम्मा की कुछ जन समस्याएं एवं मांगे लता के समक्ष रखी।

जिला परिषद सदस्य ने प्रधान मदन दास को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं एवं मांगो को पूर्ण रूप से ध्यान में रखा जाएगा। लता वर्मा द्वारा मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किए गए एवं जरूरतमंदों को राशन भी वितरित किया गया।

इस कार्यक्रम को कोरोना महामारी के दिशा निर्देशों के अनुसार संचालित किया गया। जिस कारण इस कार्यक्रम में ज्यादा लोग उपस्थित नहीं हो पाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत गुम्मा के प्रधान उप प्रधान एवं वार्ड सदस्य, एवं महिला मंडल गुम्मा, युवा मंडल गुम्मा ,स्वयं सहायता समूह एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लिए पहुंची वैक्सीन की 1,17,830 डोज़, 14 से 18 जून तक लगातार होगा टीकाकरण

Sun Jun 13 , 2021
लाभार्थियों के लिए आयोजित किए जाएंगे और अधिक टीकाकरण सत्र एप्पल न्यूज़, शिमलास्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने यहां कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट पुणे से 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लिए राज्य सरकार द्वारा खरीदी गई कोविड-19 वैक्सीन की खेप आज प्रदेश में पहुंच गई है।उन्होंने कहा कि […]

You May Like

Breaking News