file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

पांच बेटियों की असहाय माॅं की आर्थिक मदद के लिए फरिश्ता बने ‘जयराम’

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, करसोग

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की मानवता और संवेदनशीलता का एक और उदाहरण जिला मण्डी के करसोग में देखने को मिला।

जय राम ठाकुर के करसोग विधानसभा प्रवास के दौरान चिंडी विश्राम गृह में जब एक फरियादी महिला ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्या से अवगत करवाया, तो मुख्यमंत्री ने उन्हें तुरंत 2 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की।

जिला मण्डी की तहसील करसोग के गांव खडूहन की निवासी सीमा कुमारी को मुख्यमंत्री का यह दौरा आजीवन याद रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पति एचआरटीसी में कार्यरत थे। उनके पति की मृत्यु बस हादसे में हुई थी। पति की मृत्यु के बाद उन्हें पांच बेटियों का पालन-पोषण करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था।

मुख्यमंत्री ने उनकी समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और महिला की समस्या का समाधान करने के उद्देश्य से महिला को मौके पर ही दो लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बार-बार यह साबित किया है कि वह आम जनता के नेता हैं। वह जनता की समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुनकर उनका निवारण करते हैं। सीमा कुमारी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जय राम सरकार गरीबों तथा कमजोर वर्गों की हितैषी सरकार है। उन्होंने इस आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

गोविंद सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया

Thu Jul 29 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत परिवर्तनकारी सुधारों का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आज नई दिल्ली से वर्चुअल रूप से आयोजित समारोह में प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने भाग लिया। समारोह में भाग लेते हुए गोविन्द सिंह ठाकुर […]

You May Like

Breaking News