किन्नौर निगुलसरी हादसा- अब तक 23 शव मिले कई और लापता लोगों की तलाश में 120 जवान जुटे

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, किन्नौर

जिला किन्नौर के निगुलसरी के समीप 11 अगस्त को हुए हादसे में मृतकों के आंकड़ा 23 तक पहुंच गया है जबकि कई और लोग अभी भी लापता है, जिनकी तलाश जारी है। वहीं 13 लोग घायल भी हुए हैं जिनका उपचार चल रहा है।

11 आगस्त को हुए इस भीषण हादसे में नेशनल हाइवे पूरी तरह बंद हो गया था जिसे बहाल कर दिया गया है। हादसे में एक परिवहन निगम की बस, टिपर और 2 कारें पूरी तरह तबाह हो गई। वहीं रुक बोलेरो गाड़ी अभी भी लापता है।

लापता लोगों की तलाश अब मशीनों के जरिए की जा रही है। जिस कार्य मे 10 एम्बुलेंस, 4 अर्थ मूवर, 2 VHF सैट, NDRF के 56 जवान, ITBP के 52 जवान और पुलिस के 30 जवान जुटे हैं।

प्रशासन की ओर से 18 मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार रूपए और 13 घायलों को 5-5 हजार की फौरी राहत प्रदान की जा चुकी है। वहीं 7 शवों की पहचान का कार्य जारी है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हर स्थिति पर नजर रखे है और राहत व बचाव कार्यों को गति प्रदान कर रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

पहाड़ कर रहे आत्हत्या- कांग्रेस अध्यक्ष ने किया किन्नौर दुर्घटना स्थल का दौरा, जल्द रेस्क्यू शुरू होता तो बच जाती कई जानें

Sat Aug 14 , 2021
आपदाओं के लिए ठहराया जल विद्युत परियोजनाओं कोजिम्मेदार, कहा हम पहाड़ो की कर रहे है हत्या एप्पल न्यूज़, किन्नौर हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शनिवार को किन्नौर जिला के चौरा – निगुलसरी के समीप दुमति नामक स्थान पर दुर्घटना स्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा […]

You May Like

Breaking News