file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

पहाड़ कर रहे आत्हत्या- कांग्रेस अध्यक्ष ने किया किन्नौर दुर्घटना स्थल का दौरा, जल्द रेस्क्यू शुरू होता तो बच जाती कई जानें

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

आपदाओं के लिए ठहराया जल विद्युत परियोजनाओं को
जिम्मेदार, कहा हम पहाड़ो की कर रहे है हत्या

एप्पल न्यूज़, किन्नौर

हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शनिवार को किन्नौर जिला के चौरा – निगुलसरी के समीप दुमति नामक स्थान पर दुर्घटना स्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सर्च ऑपरेशन में लगे एनडीआरएफ, आइटीबीपी, पुलिस ,आर्मी को शाबाशी दी और कहा कि जान जोखिम में डालकर वह इस अभियान को अंजाम दे रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामी के कारण दुर्घटना के दिन रेस्क्यू ऑपरेशन 5 घंटे देरी से आरंभ किया गया। समय पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया होता तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी।
उन्होंने बताया कि बसहालांकि मलवे में पहले ही चट्टानों के साथ नीचे चले गई थी अगर बस का पहले पता लगाया होता तो आज यह दिक्कत ना आती।

इस दौरान उन्होंने मृतकों और घायलों को दी जा रही राहत राशि पर भी अ संतोष जताया और कहा कि घायलों को 5000 की राहत राशि एक इंजेक्शन का खर्चा बराबर है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की भी मांग उठाई है।

उन्होंने किन्नौर में इस तरह के हो रहे हादसों के लिए जल विद्युत परियोजनाओं को जिम्मेदार ठहराया है।
उन्होंने बताया कि छोटे जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण किया जाना चाहिए और वैज्ञानिक तरीके तकनीक से कार्य हो। उन्होंने कहा हम अवैज्ञानिक तरिके से विकास के लिए पहाड़ो की हत्या कर रहे है अब पहाड़ो ने आत्महत्या शुरू कर दी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण के चनावग में किया पौधरोपण, विभिन्न योजनाओं के लिए 10 लाख रुपये दिए

Sat Aug 14 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला ग्रामीण के युवा विधायक विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को ग्राम पंचायत चनावग में पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। पौधारोपण के बाद उन्होंने पंचायत की जनसभा को संबोधित किया और लगभग 10 लाख रुपए की राशि पंचायत में भिन्न-भिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की। उनके साथ […]

You May Like

Breaking News