सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

किसान नेता राकेश टिकैत का शिमला आने पर किया राठौर ने किया स्वागत तो विक्रमादित्य ने जताया विरोध, सोलन में जान बूझ कर उकसाकर पैदा किया गया विवाद

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पिछले कल राष्ट्रीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के शिमला आगमन पर स्वागत किया लेकिन शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रम आदित्य सिंह ने टिकैत का विरोध किया है।

विक्रमादित्य ने सोशल मीडिया में कहा कि “हिमाचल बाग़वानो की लड़ाई लड़ने के लिए सक्षम है। उन्हें बाहर के लोगों की खासकर ऐसे लोगों की जिन्हें हिमाचल की सभ्यता व संस्कृति मालूम नही है कोई जरूरत नही है। राकेश टिकैत अपने राज्य में जाकर अराजकता फैलाए”।

कनग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने इस पर कहा कि उन्हें विक्रमादित्य के बयान कि जानकारी फिलहाल नहीं है। लेकिन राकेश टिकैत अगर हिमाचल के किसानों की आवाज उठा रहे है तो वह इसका स्वागत करते हैं।

सभी को अधिकार है कि वह आवाज़ उठाये। यदि टिकैत हिमाचल के किसान बाग़वानो की आवाज़ उठाते है तो अच्छी बात है वह इसका स्वागत करते हैं। सोलन में हुई घटना पर राठौर ने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो गलत है।

टिकैत किसानों के बड़े नेता है। उनकी एक बहुत बड़ी छवि है। लेकिन जो लोग वहा उकसाने का प्रयास कर रहे थे वह कौन लोग थे यह जानना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को जान बूझ कर वहां भेजा गया था ताकि कोई विवाद पैदा किया जा सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने की उदयपुर में अग्निशमन उप-केन्द्र खोलने और PHC को नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने की घोषणा, 66.50 करोड़ की योजनाएं समर्पित

Sun Aug 29 , 2021
मुख्यमंत्री ने केलांग व उदयपुर में 66.50 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए एप्पल न्यूज़, शिमलामुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान जनजातीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत […]

You May Like

Breaking News