दुःखद- मंडी के काशन में भारी लैंडस्लाइड पंचायत प्रधान परिवार के 7 लोगों सहित घर मे दबे

एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार गोहर मंडी

उपमंडल गोहर के पंचायत काशन के जडोंन गाँव मे देर रात एक पहाड़ी के धसने से एक ही परिवार के 7 लोगों के दबने का समाचार प्राप्त हुआ है।

काशन पंचायत के बर्तमान प्रधान खेम सिंह का पक्का बना हुआ घर पीछे से पूरा पहाड़ ही आने से परिवार सहित दब गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खेम सिंह का दो मंजिला मकान में परिवार के सभी लोग नींद में सो रहे थे कि लगातार हो रही भारी बारिश ने अपना रौद्र रूप धारण कर एक ही परिवार के 7 लोग घर सहित दब जाने से काशन में अफरा तफरी मच गई है।

ग्रामीणों ने खेम सिंह के परिवार को बचाने के लिए सभी तरह के प्रयास किये जा रहे है। रेस्क्यू टीम अभीतक स्पॉट पर पहुंच नही पाई है दर्जनों जगह से भारी लैंडस्लाइड होने से सड़के बन्द हो गई है।

गोहर प्रशासन भी सड़क मार्ग बाधित होने से लैंडस्लाइड में फंसा हुआ है।  लोकनिर्माण विभाग की जेसीबी मशीन सड़कों को खोलने में लगी हुई है।

एसडीएम गोहर रमन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रेस्क्यू टीम को मौके पर पहुँचने में दिक्कतें आ रही है हमारी टीम्स सुबह 4 बजे से ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है लेकिन सड़के बन्द होने के कारण घटना स्थल पर अभीतक पहुंचा नही जा सका है।

Share from A4appleNews:

Next Post

तबाही- 24 घण्टे में 5 मौत 15 लापता, CM ने हिमाचल में जान-माल के नुकसान पर जताई चिंता, लोगों से की एहतियात बरतने की अपील

Sat Aug 20 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण जान-माल के भारी नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की है।   उन्होंने सभी जिलों के उपायुक्तों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत, बचाव और पुनर्वास कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश […]

You May Like

Breaking News