IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

विधानसभा चुनावों की तर्ज पर 10 गारंटियों के साथ नगर निगम शिमला चुनावों में उतरेगी कांग्रेस

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

कांग्रेस सह प्रभारी ने ली मेनिफेस्टो और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, भारी बहुमत के साथ किया जीत का दावा

एप्पल न्यूज़, शिमला

दस गारंटियों के सहारे प्रदेश की सता में काबिज हुई कांग्रेस अब नगर निगम शिमला के चुनावों में भी दस गारंटियों के सहारे निगम के चुनावो में जीत का प्लान तैयार कर रही है।

इसको लेकर आज कांग्रेस कार्यालय में हिमाचल कांग्रेस सह प्रभारी ने मेनिफेस्टो कमेटी और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक ली और भारी बहुमत के साथ नगर निगम शिमला में जीत का दावा किया।

हिमाचल कांग्रेस सह प्रभारी तजेंद्र पाल बिट्टू ने बताया कि कांग्रेस पार्टी 10 गारंटी के साथ नगर निगम चुनाव में उतरने जा रही है।

इसके अलावा मेनिफेस्टो भी जारी किया जाएगा। मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक में नगर निगम के पूर्व पार्षदों से सुझाव लिए गए हैं।

शहर के आम लोगों के सुझावों के लिए ईमेल भी जारी की जाएगी। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद सीएम व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फाइनल टिकट तय करेंगें।

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अच्छा काम कर रही है। नगर निगम के चुनावों में जीत के लिए कांग्रेस पूरी तरह आश्वस्त है। फर्जी वोट को लेकर बीजेपी के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल समाचार

Mon Apr 10 , 2023

You May Like

Breaking News