IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

बिजली-पानी कनेक्शन कटने के बाद भी IGMC में बदस्तूर जारी है ऑलमाइटी का लंगर, लोग बोले- चलता रहे लंगर

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

आईजीएमसी अस्पताल में पिछले 7 सालों से ऑलमाइटी संस्था के द्वारा चलाए जा रहे लंगर पर कुछ दिनों से विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

आईजीएमसी प्रशासन ने इस लंगर को अवैध बताकर इसका बिजली व पानी का कनेक्शन काट दिया है हालांकि यह लंगर अभी भी बदस्तूर जारी है। यहां आज भी लगभग 4 हजार लोगों को प्रतिदिन खाना खिलाया जा रहा है।

वन्ही इस लंगर में खाना बनाने वालों का कहना है कि उन्हें बिजली ना होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे में ही वह लंगर का खाना बना रहे हैं। सुबह छः बजे से रात के 10 बजे तक यह लंगर चलता है।

उनका कहना है कि अस्पताल में खुशी से कोई नही आता सब मजबूरी में आते हैं। ऐसे में गरीब मजबूर लोगों की यहाँ सहायता की जाती है। आईजीएमसी प्रशासन को इसके बारे में जरूर सोचना चाहिए।

वन्ही लंगर में आए लोगों को भी यह फैसला पसंद नही आया है। उनका कहना है कि यहां कोई अपने फायदे के लिए तो लंगर नही चलाया जा रहा है। हजारों मजबूर व गरीब लोग यहां लंबे समय से भोजन कर रहे हैं इससे सरकार व अन्य किसी को कोई तकलीफ नही होनी चाहिए। यह जिस प्रकार चल रहा है आगे भी चलता रहना चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी के शिल्ही तनोटा में आसमानी बिजली गिरने से पेड़ के उड़े परखच्चे, मकान को पहुंची क्षति

Fri Sep 10 , 2021
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी शुक्रवार को  भारी बारिश के चलते आनी खण्ड के अंतर्गत  ग्राम पंचायत शिल्ली के गांव तनोटा में ग्रामीण ज्ञान चन्द के घर के साथ पेड़ के ऊपर एकाएक आसमानी बिजली गिरने से पेड़ के परखच्चे उड़ गए।  गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी […]

You May Like

Breaking News