file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

भ्रम और दुष्प्रचार की राजनीति के खिलाफ भाजपा का हथियार है विकास- सुरेश भारद्वाज

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

 

एप्पल न्यूज़, टिक्कर (शिमला) 

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने जुब्बल नावर कोटखाई में विधानसभा उपचुनाव में एक साधारण महिला कार्यकर्ता को टिकट दिया है और इस चुनाव में भाजपा जरूर जीतेगी।

भारद्वाज ने जुब्बल नावर कोटखाई के नावर क्षेत्र के टिक्कर में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर एक सभा को संबोधित किया।  भारद्वाज ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता का मान सम्मान संगठन में ही होता है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक साधारण कार्यकर्ता को मान सम्मान देते हुए प्रत्याशी घोषित किया है और क्षेत्र की जनता उन्हें जरूर वोट देगी।  

भारद्वाज ने कहा कि इस इस क्षेत्र में भाजपा सरकार ने विकास के बहुत से काम किए हैं। दो दो एसडीएम कार्यालय, कोटखाई में अलग ब्लॉक, कलबोग में उपतहसील, टिक्कर में अग्निशमन केंद्र कुछ प्रमुख काम क्षेत्र में हुए हैं। 

भारद्वाज ने कहा भाजपा एक विचार के आधार पर चलने वाली पार्टी है और पार्टी में कार्यकर्ता को पूरा सम्मान मिलता है। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि भाजपा ने नीलम सरैक को टिकट दिया है और जनता भाजपा को ज़रूर वोट देगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा इस चुनाव को विकास के मुद्दे पर लड़ रही है। और विपक्षियों के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। इसीलिए वो या तो भ्रम फैला कर या दुष्प्रचार का सहारा लेकर चुनाव मैदान में है। 

भारद्वाज ने कहा कि एक साल बाद आम चुनाव होने है। जनता नीलम को एक साल के लिए परखे। उन्होंने कहा कि नीलम सरैक एक अनुभवी प्रत्याशी हैं और पंचायतीराज संस्थाओं में लंबे समय तक प्रतिनिधित्व करती रहीं है।  

कार्यालय के उद्घाटन के समय टिक्कर बाजार में रैली भी निकाली गयी। सभा को ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, जिला अध्यक्ष अजय श्याम, प्रत्याशी नीलम सरैक व अन्य नेताओं ने संबोधित किया। 

Share from A4appleNews:

Next Post

नौणी विवि ने विभिन्न कार्यक्रमों में आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर तक बढ़ाई

Wed Oct 13 , 2021
एप्पल न्यूज़, सोलन डॉ. वाई एस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में 2021-22 शैक्षणिक सत्र के लिए बागवानी, वानिकी, जैव प्रौद्योगिकी, कृषि व्यवसाय और व्यापार प्रबंधन कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल https://www.yspuniversity.ac.in/yspuniversity/ पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस […]

You May Like

Breaking News