file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

देश का विकास तब तक संभव नहीं है, जब तक समाज के सभी वर्गों का योगदान उसमें समायोजित न हो-कश्यप

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

• सेवा और समर्पण अभियान की सुरेश कश्यप द्वारा की गई समीक्षा
• 25 सितंबर को बूथ स्तर पर मनाई जाएगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जनता से करेगे संवाद
• 2 अक्टूबर गांधी जयंती को स्वछता दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा की प्रदेश पदाधिकारी बैठक आज वर्चुअल माध्यम ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद शिमला संसदीय क्षेत्र  सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक कपूर, त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल व कार्यक्रम संयोजक संजीव कटवाल उपस्थित रहे।


बैठक में भाजपा के सेवा और समर्पण अभियान की समीक्षा की गई, यह 21 दिन का अभियान 7 अक्टूबर तक चलेगा जिसमे भाजपा पूरे देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन व सुशाशन को एक पर्व के रूप में मना रहा है।
बैठक में 25 सितंबर को भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रस्तावित कार्यक्रमो की योजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा सेवा और समर्पण अभियान में अभी तक 290 युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया है और 2000  से अधिक स्थानों अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। हमारे सभी सातों मोर्चा इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग ले रहे है।
उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर 25 सितंबर को प्रदेश भर में बूथ स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, भाजपा इस दिन प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रदेश के 5070 डिपो में राशन वितरण का कार्यक्रम करेगी। इस दिन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं मंत्री राजिंद्र गर्ग जनता से संवाद करेंगे हमारे सभी नेतागण एवं चुने हुए प्रतिनिधि अनपे अनपे मंडल में उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह होंगे।
उन्होंने कहा दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर हर बूथ पर माल्यार्पण एव पुष्पांजलि के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। हर बूथ पर पंडित दीनदयाल की जीवनी पर एक वक्ता द्वारा उद्बोधन भी दिया जाएगा व रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
भाजपा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश भर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत अनेकों स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम के प्रभारी प्रदेश सचिव बिहारी लाल शर्मा होंगे।
उन्होंने कहा मेरा शुरू से ही मानना रहा है कि देश का विकास तब तक संभव नहीं है, जब तक समाज के सभी वर्गों का योगदान उसमें समायोजित न हो। भाजपा ने वैचारिक, सामाजिक एवं विकास की दृष्टि से गरीबों, दलितों, शोषितों और वंचितों को आगे बढ़ने की नीति पर कार्य किया है।
बैठक में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, संसदीय क्षेत्र पूर्णकालिक विस्तारक, जिला प्रभारी सह-प्रभारी, जिला अध्यक्ष महामंत्री, मंडल अध्यक्ष व मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में स्कूल खोलने की तैयारी में सरकार, 24 की कैबिनेट में होगा निर्णय

Tue Sep 21 , 2021
25 सितंबर तक स्कूलों को किया गया है बंद, उपायुक्तों से मांगी गई है बरसात के कारण नुकसान की रिपोर्ट-मुख्यमंत्री एप्पल न्यूज़, शिमला  सीएम जयराम ठाकुर ने मंगलवार को स्कूल खोलने के संबंध में बड़ी बात कही है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि आगामी 25 सितंबर के बाद स्कूलों को खोला जा सकता […]

You May Like

Breaking News