file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

धड़ों में बंटी है भाजपा चुनावी मुद्दों से भटका रही जनता का ध्यान, 4 साल के कार्यो का श्वेत पत्र जारी करे CM जयराम- नरेश चौहान

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल में हो रहे उप चुनावो को लेकर दोनों प्रमुख दलों कांग्रेस बीजेपी में जुबानी जंग तेज हो गए है। बीजेपी जहा कांग्रेस को सेना पर दिए बयान पर घेर रही है वही कांग्रेस ने बीजेपी को मंहगाई बेरोजगारी ओर गुटबाजी पर निशाना साध रही है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने हिमाचल प्रदेश भाजपा सरकार तथा संगठन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा को कांग्रेस की दीक्षा , नेतृत्व और नीति की चिंता छोड़ केंद्र देश तथा प्रदेश में भाजपा सरकार ने केवल निजी करण पर ही ध्यान केंद्रित किया हुआ है ।

कांग्रेस के बजाय भाजपा में ख़ेमे बाजी चरम पर है भाजपा कई गुटों में बट कर रह गई है भाजपा पहले यह स्पष्ट करें कि भाजपा किसके कहने पर कार्य करती है  मुख्यमंत्री खेमा अलग है , अनुराग धूमल खेमा अलग है , नड्डा खेमा अलग है या आर एस एस के कहने पर कार्य होते हैं ।

 नरेश चौहान ने कहा कि  प्रदेश में उपचुनावों का दौर चला हुआ है और भाजपा जनहित के मुद्दों  के बजाय कांग्रेस पार्टी पर ही पूरी पत्रकार वार्ता कर असली मुद्दों से प्रदेश का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से बीते कल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कांग्रेस के नेतृत्व नीति और दिशा पर जो सवाल उठाया है तो यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि कांग्रेस के पास नेता भी है नीति भी है और कांग्रेस की अपनी दिशा भी है आज के समय कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता एक नेता के रूप में निष्ठा और लगन से चुनावों में कार्य कर रहा है ।

प्रदेश सरकार ने 4 वर्षों में हास्य पर लाकर प्रदेश को ला छोड़ा  है तथा जनता के कोरोना के बाद के बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी आज के समय अहम मुद्दों है। कोरोना के चलते लोगों की नौकरियां चली गई छोटे धंधे चौपट हो गए।

वहीं महंगाई की बात की जाए तो पेट्रोल डीजल 100 के पार आज इस उज्जवल योजना कि प्रदेश सरकार चर्चा करती है। सिलेंडर हजार के पार पहुंच चुका है रोहित दिनचर्या की चीजों के दाम सातवें आसमान को छू रहे हैं।

यह प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह दो अहम मुद्दों पर चर्चा करें और देश एवं प्रदेश की जनता को बढ़ती महंगाई तथा बेरोजगारी से निजात दिलाई जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से चार साल के कार्यो को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।

Share from A4appleNews:

Next Post

झुकी सरकार- HRTC कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल, सरकार वार्ता को तैयार- सोमवार को चलेगी बसें

Sun Oct 17 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलाहिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों की सोमवार को प्रस्तावित हड़ताल Strike अब नहीं होगी। रविवार देर शाम सरकार की ओर से कर्मचारी यूनियन से वार्ता करने के आश्वासन के बाद अब यूनियन ने हड़ताल न करने का फैसला लिया है। उपचुनावों के बीच परिवहन निगम कर्मचारियों की […]

You May Like

Breaking News