IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

थुनाग के थाच बहलीधार में जीप खाई में गिरी, चालक की मौत एक घायल

गम्भीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति थुनाग अस्पताल भर्ती
थुनाग से थाच गांव जा रही थी जीप हुई रास्ते मे हादसे की शिकार


एप्पल न्यूज़, गोहर (संजीव कुमार ) 

थुनाग तहसील के बहलीधार पंचायत में एक जीप के गहरी खाई में लुढ़क जाने से चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हुआ है। घायल व्यक्ति को थुनाग अस्पताल भर्ती किया गया है। मृतक चालक भी और मालिक बताया जा रहा है।

पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल को रवाना हो गई है। मृतक की पहचान 37 वर्षीय कुलदीप पुत्र जगत राम गांव बुराला तहसील थुनाग के रूप में की गई है। जबकि घायल व्यक्ति की पहचान 42 वर्षीय घनश्याम लाल पुत्र लुहारू राम निवासी थाच के रूप में की गई है। बहलीधार पंचायत के प्रधान गुलाब सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार जीप नम्बर एचपी 87 0902 पर सवार होकर थुनाग से थाच के लिए कुलदीप और घनश्याम निकले। सोमवार देर रात करीब 10 बजे थाच बहलीधार स्कूल के पास जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमे जीप चालक कुलदीप ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया और घनश्याम बुरी तरह घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बचाव कार्य को भागे। लेकिन चालक दम तोड़ चुका था। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को थुनाग अस्पताल भेज दिया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

एसएचओ संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस घटनास्थल को रवाना हो गई है। एसडीएम पारस अग्रवाल ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए है।

Share from A4appleNews:

Next Post

देश और प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व का दिवालियापन, वीरभद्र सिंह ज़िंदा होते तो कांग्रेस से ऐसे दुर्भाग्यपूर्ण बयान ना आते - टंडन

Tue Oct 19 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस में नेतृत्व का दिवालियापन हो गया है।उन्होंने कहा कि चाहे आप केंद्र में देखलो या प्रदेश में कांग्रेस के पास किसी भी प्रकार का […]

You May Like

Breaking News