IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

जुब्बल कोटखाई और रामपुर बुशहर विधानभा क्षेत्र में हुआ आब्जर्बर का दूसरा पूर्वाभ्यास

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

जुब्बल कोटखाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तथा 2-मंडी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के 66-रामपुर विधानसभा क्षेत्र में उप-चुनाव 2021 के लिए नियुक्त माइक्रो आबजर्वर का दूसरा पूर्व अभ्यास बचत भवन में आयोजित किया गया।

तहसीलदार निर्वाचन वेद कुमार शर्मा ने प्रेक्षकों को उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों व चुनाव प्रक्रिया से संबंधित अन्य गतिविधियों की पूर्ण जानकारी प्रदान की।
निर्वाचन कानूनगो शिमला संजीव शर्मा ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के संचालन कार्यों तथा अन्य पहलुओं के संबंध में विस्तृत रूप से अवगत करवाया।
पूर्वाभ्यास में लगभग 40 लोगों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
पूर्वाभ्यास में नायब तहसीलदार निर्वाचन लोकेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार निर्वाचन शिमला ग्रामीण किशोर कुमार, तथा निर्वाचन कानूनगो शिमला ग्रामीण हरनाम शर्मा भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में उपचुनाव के लिए मतदान के दिन 30 अक्तूबर को रहेगा राजपत्रित अवकाश

Sat Oct 23 , 2021
एप्पल न्यूज़, कुल्लू जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) आशुतोष गर्ग ने बताया कि 2- मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र उप निर्वाचन-2021 के दृष्टिगत इसके अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में 30 अक्तूबर, 2021 (शनिवार) को मतदान के दिन राजपत्रित अवकाश घोषित किया गया है। इस सम्बंध में हिमाचल  प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचना […]

You May Like

Breaking News