file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

राज्यपाल ने यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की गतिविधियों का विस्तार करने का किया आह्वान

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, दिल्ली
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, जो यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, ने रविवार को नई दिल्ली में एसोसिएशन की राष्ट्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की।
राज्यपाल ने इस अवसर पर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने राज्यों में एसोसिएशन की गतिविधियों का विस्तार करने के लिए गंभीर प्रयास करें।

उन्होंने विभिन्न राज्यों में कार्यरत एसोसिएशन की इकाइयों की वार्षिक आम बैठक और राष्ट्रीय परिषद की बैठकें आयोजित करने का सुझाव दिया ताकि इकाइयां अधिक सक्रिय हों सकें और उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर हो पाए। उन्होंने सभी सदस्यों से मिलकर काम करने का आह्वान किया।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति से प्राप्त विभिन्न सिफारिशों और प्रस्तावों पर चर्चा की गई। परिषद द्वारा बैठक में प्रस्तावित विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।


इससे पूर्व, अध्यक्ष यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया वेंकट नारायणन ने राज्यपाल का स्वागत किया और बैठक की कार्यसूची के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी व अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

तेज रफ्तार कार ने राहगीर को मारी टक्कर, चालक मौके से फरार, सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल

Mon Dec 5 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला के संजौली में आज सुबह हिट एंड रन का मामला सामने आया है। संजोली बाजार में सुबह 7 बजे ढली की ओर से आ रहे वाहन ने बजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से स्थानीय निवासी केवल राम बीच […]

You May Like

Breaking News