file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

तेज रफ्तार कार ने राहगीर को मारी टक्कर, चालक मौके से फरार, सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला के संजौली में आज सुबह हिट एंड रन का मामला सामने आया है। संजोली बाजार में सुबह 7 बजे ढली की ओर से आ रहे वाहन ने बजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया।

टक्कर लगने से स्थानीय निवासी केवल राम बीच सड़क पर गिर गया और उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा IGMC में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

वहीं इस हादसे की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए एएसपी रमेश शर्मा ने कहा कि आज सुबह हिट एंड रन का मामला आया है।

यह घटना संजोली बाजार में हुई है जहां पर सुबह घूमने निकले स्थानीय केवल राम को एक आल्टो कार टक्कर मारकर फरार हो गयी। उन्होंने कहा कि घायल व्यक्ति को उपचार के लिए IGMC भर्ती करवा दिया गया है।

रमेश शर्मा ने कहा कि घायल केवल राम वाहन का नंबर नही पड़ सके जिस कारण वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।

उन्होंने कहा कि वाहन चालक के खिलाफ संजोली थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।उन्होंने कहा कि जल्द ही चालक को पकड़ लिया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

भाजपा की राष्ट्रीय बैठक में हिमाचल चुनाव पर हुई चर्चा, भाजपा फिर बनाएगी सरकार- कश्यप

Mon Dec 5 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक हुई जिसके अंदर हिमाचल प्रदेश से राष्ट्र में सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। कश्यप ने बताया कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हुई और इसमें हाल […]

You May Like

Breaking News