file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

शिमला में 16-19 तक होगा 82वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन, CM ने की तैयारियों की समीक्षा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 16 से 19 नवम्बर, 2021 तक शिमला में आयोजित होने वाले 82वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन और विधानसभा निकायों के सचिवों के 58वें सम्मेलन के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने कहा कि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए उचित यातायात योजना सुनिश्चित की जानी चाहिए।
जय राम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा द्वारा इस अवसर पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों को अपने उत्पादों का प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आयोजन के दौरान हिमाचली उत्पादों की भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
सचिव सामान्य प्रशासन विभाग देवेश कुमार ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। सचिव विधानसभा यशपाल शर्मा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और जेसी शर्मा, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, प्रधान सचिव सुभाशीष पांडा, पुलिस महानिरीक्षक दलजीत ठाकुर, पुलिस उप-महानिरीक्षक हिमांशु मिश्रा, एचपीटीडीसी के प्रबन्ध निदेशक अमित कश्यप, पुलिस अधीक्षक शिमला मोनिका व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में जुड़े CM जयराम ठाकुर, प्रो प्रेम कुमार धूमल व सुरेश कश्यप शिमला से जुड़े

Sun Nov 7 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं संगठन महामंत्री पवन राणा शिमला भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर से जुड़े। कार्यालय आगमन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल […]

You May Like

Breaking News