IMG_20250414_113426
IMG_20250414_113426
previous arrow
next arrow

BJP अध्यक्ष सुरेश कश्यप बोले- विकास के लिए अपना MLA होना ज़रूरी, जयराम सरकार है स्वर्ण सरकार

file_000000009ee061f79c7a6faba24452b9
file_00000000934c61f8b77af5384f2a351e
file_00000000a3d461f9a909a929a40f939d
file_0000000006c861fb9906286a4ab087a2
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, अर्की/सोलन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भूमती गांव , कुनिहार अर्की में एक सभा को संबोधित किया, उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, चेयरमैन बलदेव तोमर, ज़िला परिषद अमर सिंह ठाकुर, ज़िला अध्यक्ष आहुतोष वैद्य और मंडल अध्यक्ष डी के उपाध्याय उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश सुरेश कश्यप ने समस्त जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि 2019 के लोक सभा चुनाव में अर्की ने भाजपा को 29000 मतों की बढ़त दी थी और इन उपचुनावों में भी भाजपा को बड़ी जीत हासिल होगी।


उन्होंने कहा कि विकास के लिए अपना विधायक होना चाहिए और इस बार भाजपा को जीतकर जयराम ठाकुर को मजबूत बनाओ।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह हमारे आदरणीय है
पर विकास तब होता है जब अपना विधायक होता है।
हम आप सबके एक वर्ष मांगने आए है और हम आपको एक वर्ष में चार साल का विकास देंगे। उन्होंने कहा की भाजपा को देखे, परखे की हम कैसे आपको विकास देकर धरातल पर काम करते है। हम आपकी अपेक्षएओ पर खरा उतरेंगे।
उन्होंने कहा कि जयराम राम ठाकुर सरकार स्वर्ण सरकार है और दूसरी तरफकांग्रेस के पास कोई मुद्दा नही,  कोई योजना नही है।
कांग्रेस के लोग आपको भ्रमित करने आएंगे, भ्रमित नहीं होना है।
हम कांग्रेस से पूछते है उन्होंने बेरोज़गारी हटाने को क्या किया
कांग्रेस के पास नेताओं का अकाल उन्हें स्टार प्रचारक भी देश का अपमान करने वाले मिल रहे है।
प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा त्रिलोक जम्वाल की केंद्रीय नेतृत्व और हिमाचल सरकार  ने स्वास्थ्य की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश को बड़ी सौगात दी है जिसका हम सबको लाभ हो रहा है और आने वाले समय मे बिलासपुर में एम्स खुलने से भी बड़ा लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि हमारा केंद्र व प्रदेश नेतृव प्रदेश और अर्की के लिए चिंतित रहता है। पानी की अनेको योजनाएं और बिजली की योजनाएं सरकार ने अर्की को दी है।
भाजपा को इन चुनावों में जीतकर विकास की गति को हमें बढ़ाना है।
मंत्री राजीव सैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृव में कोविड संकट काल के समय भी अर्की का विकास नहीं रुका , अनेको शिलान्यास किए गए है। जब भाजपा का विधायक इस विधानसभा क्षेत्र से बनेका को आप सबकी मांगों को पूरा किया जाएगा। विकास हमारा संकल्प है, कांग्रेस का दिखाया सपना नहीं।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में स्क्रब टाइफस का आतंक, अब तक 648 संक्रमित, शिमला-बिलासपुर में सर्वाधिक 285 मामले-6 की मौत, घरों के आसपास घास फूस और झाड़ियां उगने न दें

Wed Oct 13 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्य स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि स्क्रब टाइफस से बचाव के दृष्टिगत अपने घरों और आसपास के क्षेत्र में झाडि़यां और घास फूस न उगने दें। झाडि़यों और घास फूस में पाए जाने वाले कीड़ों के माध्यम से यह रोग फैलता है। विभाग […]

You May Like

Breaking News