किसानों के आगे झुकी सरकार, प्रधानमंत्री किसानों से मांगे माफी- मुकेश अग्निहोत्री

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री को इन बिलों को वापस लेने से पहले पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि इन बिलों को तत्काल लोकसभा का सत्र बुलाकर वापस लेना चाहिए। किसानों को राहत देनी चाहिए 1 साल से किसान लगातार सड़कों पर थे।

सैकड़ों किसानों की जान चली गई और प्रधानमंत्री को अब याद आ रहा है कि यह कृषि कानून किसानों के हक में नहीं था इसलिए इसे वापस ले लिया जाए यह कानून महज इसलिए वापस लिया , क्योंकि भाजपा को उपचुनावों में पूरे देश में हार मिली है। अब भाजपा को अगले चुनावों में पूरे देश में हार दिख रही है। इस हार से बचने के लिए भाजपा ने इन कानूनों को वापस लिया है।

भाजपा की सरकार चाहे प्रदेश हो या देश इन्हें किसी भी वर्ग से कोई लेना-देना नहीं यह सिर्फ चुनाव की राजनीति करते हैं। अब चुनाव दिख रहे थे ने वापस ले लिया हैl बाद में फिर से किसानों परिचित होते हैं इसलिए तत्काल इन्हें लोकसभा का सत्र बुलाकर इन बिलों को वापस लेना चाहिए जय जवान जय किसान की जीत हुई है।

मुकेश ने कहा कि इस बार जय जवान जय किसान की जीत हुई है। आजादी में जो महात्मा गांधी जवाहरलाल नेहरू ने अधिकार भारत की जनता को दिया है। भारत की जनता ने इस अधिकार के दम पर आंदोलन कर इन कानूनों को वापस लेने के लिए मोदी सरकार को झुकाया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान जारी रखा जाए- शुक्ला

Sat Nov 20 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने पार्टी नेताओं को एकजुटता से आगे बढ़ने और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान जारी रखा […]

You May Like

Breaking News