IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल में NPS के तहत सेवानिवृत कर्मचारियों को मिलनी शुरू हुई OPS, अब केंद्र के पास जमा शेयर के लिए दिल्ली में देंगे धरना-प्रदीप

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश में एनपीएस के तहत लगे कर्मचारियों को सेवानिवृति के बाद ओपीएस का लाभ मिलना शुरू हो गया है। दो कर्मचारियों को पेंशन मिली है और जल्द ही अन्य कर्मचारियों को भी मिलनी शुरू हो जाएगी।

केंद्र के पास प्रदेश के 1 हजार करोड़ शेयर की वापसी की मांग को लेकर दिल्ली में एक अक्टूबर को कर्मचारियों की महारैली होगी। यह बात आज शिमला में एनपीएस कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहीं।

प्रदीप ठाकुर ने बताया कि एनपीएस के अंदर आने वाले दो कर्मचारियों को सेवानिवृति के बाद हुबहू ओपीएस की तर्ज पर पेंशन मिली है। जल्द अन्य सेवानिवृत कर्मचारियों को भी पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए कर्मचारी प्रदेश सरकार के आभारी है।

बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को भी ओपीएस कटौती पत्र जारी हो गए हैं उन्हें भी इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का केंद्र सरकार के पास एक हजार करोड़ के करीब एनपीएस शेयर है।

कर्मचारी केंद्र से लगातार इसकी वापसी की मांग कर रहे हैं। अगर यह जल्द नहीं मिलता है तो पूरे देश भर से कर्मचारी 1 अक्टूबर को दिल्ली के अंदर महारैली करने जा रहे हैं। जिसमें देश भर से 7 लाख के करीब कर्मचारी हिस्सा लेंगे। इस महा धरने के द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों को ओपीएस की मांग भी की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम मिलनी शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत कांगड़ा के सरदारी लाल और मंडी के चिंतराम शास्त्री से हुई है। इन्हें 2003 से पहले वाली पुरानी पेंशन मिल गई है।

हिमाचल में NPS लागू होने के बाद से 4 हजार से भी ज्यादा कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं या जिनकी मृत्यु हो गई है। उन्हें भी OPS मिलेगी।

बशर्ते इसके लिए रिटायर कर्मचारियों को केंद्र के पास जमा स्टेट शेयर खुद वापस लेना होगा और उसे ट्रेजरी में जमा करना होगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

भाजपा जिला शिमला के अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने की अपनी टीम की घोषणा

Sat Aug 26 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला के अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत जिला शिमला के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की है। उन्होंने जिला उपाध्यक्ष के रूप में नरेन्द्र शर्मा ( शिमला ग्रामीण), बॉबी बंसल ( शिमला ग्रामीण ), राजीव सूद (शिमला […]

You May Like

Breaking News