file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान जारी रखा जाए- शुक्ला

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने पार्टी नेताओं को एकजुटता से आगे बढ़ने और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान जारी रखा जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए उप चुनाव में कांग्रेस की जीत की गूंज पूरे देश में पहुंची है और केंद्र सरकार को पेट्रोल डीज़ल के मूल्यों को कम करने के साथ साथ आज तीन काले कृषि कानूनों को भी रद्द करने को मजबूर होना पड़ा है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि जन सम्पर्क के माध्यम से कांग्रेस का सदस्यता अभियान हर घर तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि इन उप चुनावों में कांग्रेस ने अपने महल की नींव रख दी है और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद प्रदेश में कांग्रेस का महल भी बन जायेगा। उन्होंने कहा कि इन उप चुनावों में पार्टी के सभी नेताओं ने एकजुटता के साथ जो जिम्मेदारी उन्हें  सौंपी गई थी पूरी निष्ठा से उन्होंने उसे निभाया।

इसके लिए उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया।शुक्ला ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिये अभी से मैदान में डटना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार की जन विरोधी नीतियों व निर्णयों के खिलाफ जो जनमत  तैयार किया, उसी का परिणाम है कि प्रदेश में भाजपा चारों खाने चित हुई।
शुक्ला ने मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीती प्रतिभा सिंह व जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते रोहित ठाकुर,अर्की से संजय अवस्थी व फतेहपुर से भवानी सिंह को जीत पर बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित भी किया।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का आशीर्वाद इन चुनावों में रहा और यह जीत अप्रत्याशित रही।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस अवसर पर कहा कि आज प्रदेश में कांग्रेस का सदस्यता अभियान देश की महान नेता पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की जयंती पर शुरू  किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया।1971 में भारत पाक युद्ध मे विजय हासिल की।

उन्होंने कहा कि सिक्कम को भारत का अभिन्न अंग बनाया।उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के प्रयासों से ही भारत एक विश्व शक्ति के तौर पर जाना जाने लगा। देश को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिये कभी नही भुलाया जा सकता। 

राठौर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ जन जागरण अभियान के तहत सरकार की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों के प्रति लोगों को जागरूक किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वम् 60 किलोमीटर तक की पदयात्रा पूरी कर ली है।

उन्होंने कहा कि चार उप चुनावों के परिणामों से पार्टी कार्यकर्ता उत्साह में है।उन्होंने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नगर निगम चुनावों में जीत हासिल कर अब प्रदेश उप चुनावों में जीत हासिल की है।

राठौर ने सभी पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का उन्हें दिए जा रहें सहयोग के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि सगंठन की मजबूती से कांग्रेस प्रदेश में आगे बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अभी सेमीफाइनल जीता है अगले साल फाईनल में भी कांग्रेस की शानदार जीत होगी।

   नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने चार साल के कार्यकाल के अपने चार काम तो प्रदेश के लोगों को बताए।उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए उप चुनावों परिणामों ने केंद्र सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया है।उन्होंने कहा कि देश के किसानों को नजरअंदाज नही किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज तीन काले कृषि कानूनों को रद्द कर दिया है।उन्होंने कहा कि इसकी पृष्टभूमि में हिमाचल उप चुनाव के परिणाम रहें है।उन्होंने कहा कि अच्छा होता अगर प्रधानमंत्री इस पर सदन का विशेष सत्र बुलाते और उसमें इसे निरस्त करते।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इस कानून पर देश से माफी मांगनी चाहिए।इस काले कानून के विरोध में किसान एक साल से सड़कों पर बैठा था,इस दौरान उनकी कोई भी बात नही सुनी गई।कांग्रेस के सचिव प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि आज  प्रदेश में विजय संकल्प की शुरुआत हो रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के कुशल मार्गदर्शन में और प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के कुशल नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी नेताओं ने एकजुटता के साथ इस उप चुनाव में शानदार जीत हासिल की है वह बहुत ही सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि इस जीत से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को एक संकल्प के तौर पर बढ़ाते हुए आम आदमी के घर तक पंहुचने की दिशा में कार्य करना होगा।उन्होंने कहा कि इस सदस्यता अभियान के लिए हर ब्लॉक में एक एक पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया जाना चाहिए।

-इससे पूर्व कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर उन्हें याद करते हुए उनके चित्र पर पार्टी के सभी नेताओं ने अपने अपने श्रद्धा सुमन भी अर्पित किये।प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित पार्टी के अनेक नेताओं ने रिज मैदान पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Share from A4appleNews:

Next Post

वाईल्डलाईफ फोटोग्राफर प्रकाश बादल पंजाब कला अकादमी की ओर से विशेष सम्मान  ‘छायांकन’ से जालंधर में होंगे सम्मानित

Sat Nov 20 , 2021
एप्पल न्यूज़,शिमला हिमाचल प्रदेश के वाईल्डलाईफ फोटोग्राफर प्रकाश बादल को पंजाब कला अकादमी की ओर से उनके द्वारा वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफी में  उनके द्वारा किये गए सराहनीय  योगदान के मद्देनज़र उन्हें विशेष सम्मान  ‘छायांकन’ से 28 नवम्बर 2021 को  जालंधर में सम्मानित किया जा रहा है। यह जानकारी पंजाब साहित्य अकादमी के अध्यक्ष सिमर […]

You May Like

Breaking News